Jio Fin Share Rally: आपकी जानकारी के लिए बता दें की रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा सिकंजा कसने के बाद से यूजर बेस के हिसाब से सबसे बड़ी फिनटेक कंपनी पेटीएम की दिक्कत लगातार बढ़ती जा रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर पूरी तरह से रोक लगा दी है और 29 फरवरी के बाद पेटीएम के द्वारा पेमेंट बैंक से किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं किया जा सकता है। आपका पेटीएम का यूपीआई गेटवे पहले की तरह चलता रहेगा लेकिन आप उसके वॉलेट फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पेटीएम वॉलेट पेटीएम पेमेंट बैंक से ही जुड़ा हुआ है। हालांकि अब पेटीएम वॉलेट का अधिग्रहण करने के लिए जियो फिन और एचडीएफसी बैंक सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इस समय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एटीएम का लाइसेंस रद्द करने की बात कर रहा है, क्योंकि पेटीएम के पर मनी लांड्रिंग के साथ केवाईसी के नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।
इस लिए उछले जियो के शेयर्स
आज जियो फिन के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर जियो फाइनेंशियल के शेयर में 14 प्रतिशत के आसपास की तेजी दर्ज की गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो फाइनेंशियल सर्विस के शेयर में यह तेजी तब आई है, जब एक अकबार की रिपोर्ट में इस बात की घोषणा की गई है कि इस समय संकट से जूझ रही 97 कम्युनिकेशन मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक के साथ वॉलेट बिजनेस बेचने पर बातचीत कर रही है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि वॉलेट बिजनेस खरीदने की खबरों की वजह से ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में तेजी देखने को मिली है। बता दें कि पेटीएम का वॉलेट बिजनेस काफी जबरदस्त है और यह क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने में भी काफी मददगार माना जाता है यही कारण है कि लोग इसे काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
अगर बात करें आज के जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर्स की तो इसमें 13.91 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर 289.05 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। बात की जाए इस कंपनी के पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर कि तो, पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 295.70 रुपए रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्ते का निचला स्तर 204.65 रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.84 लाख करोड़ रुपए के आसपास का है। पिछले एक कारोबारी महीने के अंदर इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को 19.20 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
हालांकि अगर बात की जाए एचडीएफसी बैंक के शेयर्स की तो आज दिन में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी बैंक के शेयर्स आज बाजार बंद होने तक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1443.05 पर कारोबार कर रहे थे। जानकारी के लिए बता दे कि इस समय एचडीएफसी बैंक सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 10.97 लाख करोड़ रुपए है। इसका पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1757.50 रुपए रहा है, वहीं निचला स्तर 1380.25 रुपए रहा है।
इस समय जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को पेटीएम वॉलेट खरीदने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। यही कारण है कि कंपनी के शेयर्स तेज उछाल देखने को मिल रहा है, जो कल भी जारी रह सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications