Jio BlackRock: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से जियो ब्लैक रॉक ब्रोकिंग को स्टॉक ब्रोकर के रूप में काम करने की मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को जिओ फाइनेंशियल के शेयरों में उछाल देखा गया. BSE पर शेयर 4.2 फीसदी की बढ़त के साथ 325.55 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा.
जियो फाइनेंशियल के शेयरों में उछाल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 4.22 फीसदी बढ़कर 325.70 रुपए पर पहुंच गए. पिछले 4 कारोबारी सेशन में इस शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है.
कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया कि जिओ ब्लैक रॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (JBBPL) को 25 जून 2025 को सेबी से स्टॉक ब्रोकर और क्लियरिंग मेंबर के रूप में काम करने की अनुमति मिल गई है, जिसके बाद यह तेजी आई है.
जुलाई 2023 में जियो फाइनेंशियल और अमेरिका बेस्ड ब्लैक रॉक ने भारत के एसेट मैनेजमेंट सेक्टर में डिजिटल-फर्स्ट मॉडल के साथ प्रवेश करने के उद्देश्य से 50:50 का जॉइंट वेंचर शुरू करने का ऐलान किया था.

जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैक रॉक का JV
जनवरी 2024 में दोनों भागीदारों ने JV के तहत म्यूचुअल फंड बिजनेस में 117 करोड़ रुपए का निवेश किया. यह कदम भारत में तेजी से बढ़ रहे म्यूचुअल फंड बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है. अब सेबी से मिली मंजूरी के बाद जियो ब्लैक रॉक ब्रोकिंग अब निवेशकों को स्टॉक ब्रोकिंग सर्विस ऑफर करने के लिए तैयार है.
सेबी की मंजूरी मिलने और कंपनी की ओर से स्टॉक ब्रोकर के तौर पर काम शुरू करने की खबर से निवेशकों में उत्साह है, जिसके चलते कंपनी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. मार्केट एनलिस्ट्स का मानना है कि इस संयुक्त उद्यम से भारतीय निवेशकों को नए और बेहतर निवेश ऑप्शन मिलेंगे.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications