Jio Hotstar Domain News: जियो हॉटस्टार डोमेन के विवाद में हर दिन कोई न कोई बड़ा मोड़ आ रहा है। अब JioHotstar.com डोमेन को दिल्ली के ऐप डेवलपर से दुबाई के दो बच्चों ने खरीद लिया है। इसकी पुष्टि JioHotstar.com पर अपलोड किए गए लेटर में दी है। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि भला ये दोनों बच्चे कौन हैं तो चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं।

JioHotstar.com डोमेन को दिल्ली के डेवलेपर से खरीदा
Jiohotstar.com पर जानकारी दी गई है कि UAE (संयुक्त अरब अमीरात) के शहर दुबई में रहने वाले भाई-बहन जैनम और जीविका ने ये डोमेन खरीद लिया है। इसमें दी गई जानकारी बताया गया है कि उन्होंने ऐसा दिल्ली के एक युवा सॉफ्टवेयर डेवलपर की मदद के लिए किया है। सॉफ्टवेयर डेवलपर ने रिलायंस से 1 करोड़ रुपये मांगे की थी। हालांकि रिलायंस ने इसकी पेमेंट करने से मना कर दिया था, क्योंकि वह ट्रेडमार्क उल्लंघन के लिए उसपर कानूनी कार्रवाई करने के बारे में सोच रहे थे। अब दुबई के दो बच्चों ने इस बात का दावा किया है कि इस डोमेन को उन्होंने दिल्ली डेवलपर से खरीद लिया है। इस बात का खुलासा JioHotstar.com पर शेयर किए गए एक लेटर से हुआ है। ये दोनों बच्चे भाई-बहन है और इनका नाम जैनम और जीविका है। जैनम 13 साल के हैं वहीं उनकी बहन जीविका 10 साल की हैं।
लेटर में दी गई ये दुबई के बच्चों ने ये जानकारी
दुबई के भाई-बहन ने लेटर में लिखा है, "नमस्ते! हम जैनम और जीविका हैं - दुबई, यूएई से भाई-बहन, बदलाव लाने के मिशन पर। भले ही हम अभी बच्चे हैं, लेकिन हमारा मानना है कि जब दयालुता और सकारात्मकता फैलाने की बात आती है तो उम्र सिर्फ एक नंबर है। हमारी हालिया यात्रा हमारी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान शुरू हुई जब हम दुबई में अपने घर से 50 अविस्मरणीय दिनों के लिए भारत में थे। हमारा एक उद्देश्य था, अलग-अलग पृष्ठभूमि के बच्चों से जुड़ना, सीखने के लिए अपने प्यार को साझा करना, पढ़ाई और गोल सेटिंग करने की कला सिखाना और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना।हमारी यात्रा के दौरान, हमें कई प्रेरणादायी पल और नए दोस्त मिलें।
उन्होंने ये भी लिखा कि , 'हमने बच्चों को न केवल पढ़ाई के बारे में सिखाया बल्कि महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने का साहस भी सिखाया। साथ में, हमने हंसे, सीखा और बढ़े, ऐसी यादें बनाईं जिन्हें हम हमेशा संजोकर रखेंगे। यह वेबसाइट उन यादों को आपके साथ साझा करने का हमारा तरीका है - हमारी सेवा यात्रा से फोटो, वीडियो और कहानियों के माध्यम से। हमें उम्मीद है कि यह आपको उन अद्भुत बच्चों के करीब लाएगा जिनसे हम मिले थे और आपको अपने खास तरीके से दयालुता फैलाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।रास्ते में, लोगों ने उपहार, आशीर्वाद और यहां तक कि छोटे दान के माध्यम से अपनी प्रशंसा व्यक्त की, जो हमने अपनी यात्रा के दौरान एकत्र किए थे। जब हम दुबई लौटे, तो हमने इस संग्रह का एक हिस्सा दिल्ली के एक युवा सॉफ्टवेयर डेवलपर को उसके लाभ के लिए यह डोमेन खरीदकर सहायता करने के लिए इस्तेमाल किया। यहां अपनी यात्रा को साझा करके, हमारा उद्देश्य दूसरों को प्रेरित करना और डोमेन को भविष्य में बिक्री के लिए खुला रखना है, जो कोई भी इस पॉजिटिव मिशन को जारी रखना चाहता है। एक और बात - हमें नई चुनौतियाँ लेना बहुत पसंद है! हमारे वीडियो जरूर देखें जहां हमने कुछ मजेदार चुनौतियां शेयर की हैं, और हमें उम्मीद है कि वे आपको भी कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेंगी।" हमारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद!
आखिर कौन हैं जैनम और जीविका?
जैनम और जीविका का एक यूट्यूब चैनल है। इस चैनल पर वह खिलौनों और खेलों से संबंधित DIY कंटेंट से जुडी वीडियो बनाते हैं। उनके नाम से एक एनजीओ भी रजिस्टर्ड है जिसका नाम जैनम जीविका फाउंडेशन है। फाउंडेशन के निदेशक कांतिलाल शंकरलाल जैन और शोभा कांतिलाल जैन हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अभी तक JioHotstar.com के नए मालिकों के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications