
Jio New Rs 198 Plan : जियोफाइबर भारत में सबसे बड़े इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक है। इसने अपनी जियोफाइबर ब्रॉडबैंड बैक-अप सर्विस का ऐलान किया है, जो केवल 198 रुपये से शुरू हो रही है। यह ब्रॉडबैंड बैक-अप सर्विस यूजर्स के लिए 30 मार्च 2023 से उपलब्ध होगी। यह उन यूजर्स के लिए होगी जो उस समय बैकअप (दूसरा) ब्रॉडबैंड कनेक्शन चाहते हैं जब उनके प्राइमरी कनेक्शन में दिक्कत आए या मैंटेनेंस एक्टिविटीज के कारण प्राइमरी नेट बंद हो। जियो के नये प्लान से यह सुनिश्चित होगा कि यूजर्स के पास बैकअप के तौर पर एक और इंटरनेट कनेक्शन हो, फिर चाहे उनका प्राइमरी कनेक्शन कोई भी हो। इस प्लान में एक खास सर्विस भी मिलेगी। ये है वन-क्लिक स्पीड अपग्रेड सर्विस।
ये है खास सर्विस
जियोफाइबर ब्रॉडबैंड बैक-अप प्लान सिर्फ 198 रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। इसमें आपको 10 एमबीपीएस तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इस प्लान की खास बात यह है कि यदि आपका प्राइमरी कनेक्शन डाउन है और आप जियोफाइबर कनेक्शन का उपयोग करते हैं तो आप 1 या 2 या 7 दिनों के लिए वन-क्लिक स्पीड अपग्रेड कर सकते हैं। इससे आपकी स्पीड 30 एमबीपीएस या 100 एमबीपीएस तक बढ़ जाएगी।

देना होगा मामूली चार्ज
- यदि आप 1 दिन के लिए 30 एमबीपीएस की स्पीड चाहते हैं तो 21 रुपये का चार्ज लगेगा। 2 दिन के लिए 100 एमबीपीएस की स्पीड के लिए 32 रुपये का चार्ज लगेगा।
- यदि आप 2 दिन के लिए 30 एमबीपीएस की स्पीड चाहते हैं तो 31 रुपये का चार्ज लगेगा। 2 दिन के लिए 100 एमबीपीएस की स्पीड के लिए 52 रुपये का चार्ज लगेगा।
- यदि आप 7 दिन के लिए 30 एमबीपीएस की स्पीड चाहते हैं तो 101 रुपये का चार्ज लगेगा। 2 दिन के लिए 100 एमबीपीएस की स्पीड के लिए 152 रुपये का चार्ज लगेगा।
और भी हैं फायदे
जियोफाइबर ग्राहकों को एसटीबी (सेट-टॉप बॉक्स) में अपग्रेड करने का ऑप्शन भी मिलेगा। 100 रुपये प्रति माह एंटरटेनमेंट अपग्रेड के लिए, यूजर्स को मुफ्त एसटीबी + 400 लाइव टीवी चैनल + 6 ओटीटी (ओवर-द-टॉप) ऐप्स + यूट्यूब मिलेगा। 200 रुपये प्रति माह पर आप एक मुफ्त एसटीबी + 550 लाइव टीवी चैनल + 14 ओटीटी ऐप्स + यूट्यूब का आनंद ले पाएंगे।

कम से कम 5 महीनों के लिए मिलेगा बैकअप प्लान
ध्यान रहे कि बैकअप प्लान कम से कम पांच महीने के लिए मिलेगा। इसे लेने के लिए आपको 1490 रुपये (पांच महीने के लिए 990 रुपये और इंस्टॉलेशन के लिए 500 रुपये) खर्च करने होंगे। यहां तक कि एसटीबी अपग्रेड के लिए भी आपको पांच महीने के लिए कुल मिलाकर 500 रुपये या 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। यह इस बात पर निर्भर करता है कि यूजर्स किस प्लान को चुन रहा है। बिल पर जीएसटी भी अलग से लगेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications