नयी दिल्ली। इस महीने की शुरुआत में रिलायंस जियो, जो कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, ने ऑफ-नेट कॉल शुल्क हटा दिया। इससे जियो से सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का रास्ता साफ हो गया। असल में टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने आईयूसी शुल्क समाप्त कर दिया, जिससे जियो ने भी ऑफ नेट कॉल अनलिमिटेड फ्री कर दी। अब जियो ने अपने सभी प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। सभी प्लान्स में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग को शामिल करने के लिए जियो ने ऐसा किया है। मगर जियो ने आईयूसी चार्ज के बदले प्रीपेड प्लान्स में मिल रहे कॉम्प्लिमेंट्री डेटा को खत्म कर दिया।
जियो के नये प्लान
न्यू ईयर ऑफर के तहत जियो 1.5 जीबी डेली डेटा, अनिलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस बेनेफिट वाले 555 रुपये की भी पेशकश कर रही है। अब जानते हैं कि 28 दिनों की वैलिडिटी वाले जियो प्रीपेड प्लान्स के बेनेफिट के बारे में।
जियो का 129 रु वाला प्लान
जियो के 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में कुल 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसमें अब अनलिमिटेड मुफ्त घरेलू वॉयस कॉल बेनेफिट भी मिलेगा। यह प्लान जियो न्यू ईयर ऑफर के तहत लाई है, जो कि कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड नहीं है।
जियो का 199 रु वाला प्लान
जियो का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान रोज 1.5 जीबी डेली डेटा बेनेफिट के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। आपको जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो का 249 रु वाला प्लान
जियो का 249 रु वाले प्रीपेड प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट और रोजाना ही 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आपको जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो का 349 रु वाला प्लान
जियो का 349 रु वाले प्रीपेड प्लान में आपको रोज 3 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट और रोजाना ही 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आपको जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो का 401 रु वाला प्लान
जियो के 401 रु वाले प्लान में वही बेनेफिट मिलते हैं, जो 349 रु वाले प्रीपेड प्लान में मिलते हैं। मगर इस प्लान में आपको डिज्नी+हॉटस्टार का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो का 24 दिन वाला प्लान
जियो के 149 रु वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। रिलायंस जियो का यह प्लान सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड मुफ्त वॉयस कॉलिंग और डेली 1 जीबी डेटा देता है। रोजाना 100 एसएमएस के साथ आपको जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो ने दिया झटका
जियो ने अपने 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये और 1000 रुपये वाले टॉप-अप प्लान में अतिरिक्त डेटा देना बंद कर दिया है। इन प्लान्स में पहले क्रमश: 1GB, 2GB, 5GB, 10GB, 50GB और 100 GB डेटा मिला करता था। जियो ने ऑफ नेट पर अनलिमिटेड कॉलिंग शुरू कर दी और इंटर-कनेक्टेड यूसेज चार्ज के बदले मिल रहे इस अतिरिक्त डेटा को हटा दिया। इन टॉप-अप प्लान्स अब केवल टॉकटाइम मिलेगा।
एयरटेल और वीआई
जियो ने किसी भी नेटवर्क पर 1 जनवरी 2021 से अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की शुरुआत की है। जबकि एयरटेल और वीआई पहले ये बेनेफिट दे रही हैं। ट्राई के आईयूसी चार्ज खत्म करने से पहले से ही ये कंपनियां अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रही थीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications