Jio Recharge Plans 2024: रिलायंस जियो ने दिवाली आने से पहले ही अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. जियो अपने दो नए रिचार्ज प्लान लेकर आया है. इन नए प्लान में आपको अनलिमिटेड डेटा मिल जाता है. ये दोनों ही प्लान 5G पर काम करते हैं. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने यूजर्स को बढ़ा तोहफा दिया है. इससे पहले जियो दिवाली के लिए कई ऑफर दे चुका है. इस बार जियो दो नए रिचार्ज प्लान लेकर आया है. इस प्लान की अवधि 84 दिनों की होने वाली है.
इन दोनों ही प्लान में 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा मिल जाता है. तो इसलिए अगर आप सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म में सीरीज या मूवी देखने के शौकिन है, तो ये प्लान आपके लिए बड़े काम का होने वाला है. वहीं 4G नेटवर्क पर आपको हर दिन 2GB डेटा तक मिलता है.
जियो के इन नए प्लान की कीमत 1028 रुपये और1029 रुपये हैं.
1028 रुपये वाले प्लान में क्या होने वाला है खास?
जियो के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की रहने वाली है. वहीं इस प्लान के तहत आपको कुल 168 GB डेटा मिलने वाला है. वहीं हर दिन आपको 4G नेटवर्क में 2 GB डेटा तक मिल सकता है.
इसके अलावा आपको अन्य लाभ जैसे अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस तक फ्री मिलेंगे.
इसके अलावा जियो के इस प्लान में आपको कई ऐसे प्लान भी मिलेंगे, जो किसी औऱ प्लान में मिलना मुश्किल है. इस प्लान के तहत आपको तीन महीने के लिए स्विगी वन लाइट का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा. जिसकी कीमत 600 रुपये बताई गई है.
इस फ्री सब्सक्रिप्शन के तहत आप 149 रुपये से ज्यादा 10 ऑडर्स पर फ्री डिलीवरी पा सकते हैं. इसके अलावा आपको instamart पर 10 फ्री होम डिलीवरी भी मिल जाएगी.
जियो के इस प्लान से आप पैसों की बचत भी कर सकते हैं. इस प्लान को सब्सक्राइब करने के बाद आपको 50 रुपये का कैशबैक भी मिल जाता है.
वहीं आपको इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसे ऐप भी मिल जाते हैं. अब फटाफट दूसरे प्लान के बारे में भी बात कर लेते हैं.
1029 रुपये वाले प्लान में क्या है खास ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जियो के इस प्लान की अवधि भी 84 दिनों की रहने वाली है. इस प्लान में आपको कुल 168 GB डेटा मिल जाता है. वहीं आपको हर दिन 2 GB डेटा मिलता है.
इस प्लान में फर्क बस इतना है कि इसमें आपको स्विगी की जगह Amazon प्राइम लाइट का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. इस प्लान में आपको amazon का सब्सक्रिप्शन 84 दिनों के लिए मिलता है. यानी जब तक आपका प्लान रहेगा, उतने ही समय तक आपके पास amazon का सब्सक्रिप्शन भी रहता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications