
Jio Recharge Offer : रिलायंस जियो, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अकसर नये-नये प्लान और ऑफर लाती रहती है। अगर आप जियो यूजर हैं, तो बता दें कि इस समय भी एक शानदार ऑफर चल रहा है। बता दें कि जियो एक खास ऑफर लेकर आई है। इसकी तरफ से रिचार्ज पर कैशबैक दिया जा रहा है। साथ ही रिवॉर्ड भी ऑफर किया जा रहा है। इससे आप जियो रिचार्ज पर 250 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं।
कब तक है ऑफर
जियो का यह ऑफर 31 दिसंबर 2022 तक बरकरार है। गौरतलब है कि यह ऑफर केवल डिजिटल वॉलेट और ऐप वालों के लिए वैलिड है। इनमें फोनपे, अमेजन, पेटीएम और मोबिक्विक शामिल हैं। इनके यूजर्स इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं।
फोनपे वालों को कितना मिलेगा कैशबैक
यदि आप फोनपे के नए यूजर हैं तो ही आपको इस ऑफर का फायदा मिलेगा। आपको पहले 3 रिचार्ज पर 400 रुपये का रिवॉर्ड दिया जाएगा। बता दें कि फोनपे के मौजूदा यूजर्स को शुरुआती तीन रिचार्ज पर 300 रुपये का रिवॉर्ड ऑफर मिलेगा। ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको जियो रिचार्ज के लिए फोनपे ऐप का इस्तेमाल करना होगा। आपका पहला जियो रिचार्ज 152 रुपये या उससे अधिक का होना चाहिए।
अमेजन वालों को कितना मिलेगा कैशबैक
अमेजन वालों को 200 रु तक का बेनेफिट मिल सकता है। इसमें जियो रिचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर अमेजन के नए यूजर्स के लिए होगा। जो लोग अमेजन के पुराने यूजर हैं वे 200 रुपये के रिवॉर्ड बेनेफिट का फायदा ले सकते हैं। पर ध्यान रहे कि आपको पहला रिचार्ज 199 रुपये का कराना पड़ेगा। इस बेनेफिट में कैशबैक, मनी ट्रांसफर, ट्रैवल, फूड और मेडिसिन वाउचर होंगे।
पेटीएम वालों को कितना मिलेगा कैशबैक
पेटीएम यूजर्स 15 रुपये का कैशबैक ले सकते हैं। पर यह ऑफर भी पेटीएम के नए यूजर्स के लिए ही होगा। ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको PAYTMNEW कोड को इस्तेमाल करना होगा। पेटीएम के मौजूदा यूजर्स 100 रुपये का कैशबैक ले सकते हैं। इस कैशबैक के लिए आपको PAYTMJIO कोड का इस्तेमाल करें।
मोबिक्विक वालों को कितना मिलेगा कैशबैक
मोबिक्विक यूजर्स 250 रुपये तक का सुपरकैश ले सकते हैं। इसके लिए कोड है JIO250, जो आपको इस्तेमाल करना है। इसी तरह जियो के पुराने यूजर्स भी 250 रुपये का सुपरकैश ले सकते हैं। इसके लिए कोड है JIO250। इसके लिए कम से कम 152 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज जरूरी है।
फ्रीचार्ज वालों को कितना मिलेगा कैशबैक
फ्रीचार्ज की तरफ से जियो रिचार्ज पर 30 रुपये का कैशबैक लिया जा सकता है। यह ऑफर केवल नये यूजर्स के लिए है। इसके लिए कोड है JION30। जो फ्रीचार्ज के मौजूदा यूजर्स हैं, वे JIO20 कोड डाल कर 20 रुपये का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। पर आपका पहला रिचार्ज 199 रुपये या उससे ज्यादा का होना चाहिए। जियो ने एक नया प्लान पेश किया है। यह प्लान देश भर में 5जी मोबाइल नेटवर्क के रोलआउट के बीच आया है। रिपोर्ट के अनुसार, 222 रुपये की कीमत वाला यह वाउचर 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और आपको 50 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिलाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications