जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी है। दरअसल दूसरी कंपनियों को टक्कर देने के लिए रिलायंस जियो ने हाल ही में नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं।
नई दिल्ली: जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी है। दरअसल दूसरी कंपनियों को टक्कर देने के लिए रिलायंस जियो ने हाल ही में नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं, इन पोस्टपेड प्लान का नाम जियो पोस्टपेड प्लस है। इन नए पोस्टपेड प्लस प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और डिज़नी + हॉटस्टार जैसे ओटीटी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलते हैं। Reliance Jio, Airtel और VI : जानिए ऑनलाइन नंबर पोर्ट करने का तरीका ये भी पढ़ें

इसके अलावा इस सर्विस में कंपनी इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी भी ऑफर कर रही है। रिलायंस जियो ने ऐलान किया है कि जियो पोस्टपेड प्लस की सुविधा लेने वाले अन्य टेलिकॉम कंपनियों के यूजर्स अपनी क्रेडिट लिमिट को कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी का कहना है कि इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
जानिए क्या है क्रेडिट लिमिट कैरी फॉरवर्ड फीचर
रिलायंस जियो उन सभी यूजर्स के लिए एक नई कैरी फॉरवर्ड क्रेडिट लिमिट सुविधा प्रदान कर रहा है जो किसी अन्य मौजूदा सर्विस से जियो पोस्ट-पेड नेटवर्क पर माइग्रेट करना चाहते हैं। कंपनी का दावा है कि इससे जियो पोस्टपेड प्लस में शामिल होने के लिए अन्य ऑपरेटरों के सभी मौजूदा पोस्टपेड यूजर्स के माइग्रेशन में आसानी होगी। कंपनी नए सिम कार्ड्स की फ्री होम डिलिवरी भी कर रही है। कंपनी ने प्रीपेड कनेक्शन से पोस्टपेड या फिर पोस्टपेड से पोस्टपेड प्लस कनेक्शन पाने का ऑप्शन भी दिया है।
ऐसे लें जियो पोस्टपेड प्लस कनेक्शन
- जिस पोस्टपेड नंबर को जियो में स्विच करने चाहते हैं उससे वॉट्सऐप पर 8850188501 नंबर पर Hi लिखकर भेजें।
- इसके बाद मौजूदा ऑपरेटरों का पोस्टपेड बिल अपलोड करें।
- जियो पोस्टपेड कनेक्शन के लिए नई जियो सिम की होम डिलिवरी के लिए जियो की वेबसाइट या 1800 88 99 88 99 नंबर पर कॉल करें। इसके बाद जियो पोस्टपेड प्लस सिम कार्ड आपके घर पहुंच जाएगा। आप जियो स्टोर या रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाकर भी सिम कार्ड ले सकते हैं। इसके बाद भी आप इस लिंक पर www.jio.com/postpaid भी जाकर जियो पोस्टपेड प्लस के बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
जियो पोस्टपेड प्लस प्लांस ये हैं
जियो ने 399 रुपये, 599 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये और 1,499 रुपये की कीमत वाले 5 पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं। इन सभी पैक में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल के साथ बंपर डेटा ऑफर किया जा रहा है। नए जियो पोस्टपेड प्लस प्लांस के साथ नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और डिज़नी + हॉटस्टार जैसे ओटीटी सब्सक्रिप्शन फ्री का एक्सेस दिया जाता है। इसके अलावा इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी की भी सुविधा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications