Recharge Plan: रिलायंस जियो आज भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स इस नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह हर बजट के लिए अलग-अलग रिचार्ज प्लान पेश करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में ऐसे रिचार्ज पैक मौजूद हैं, जो बहुत ही कम कीमत पर डेटा का फायदा देते हैं।

खासतौर पर उन लोगों के लिए यह बेहतरीन हैं जो ज्यादा पैसा खर्च किए बिना इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं। आइए जानते हैं जियो के 100 रुपए से कम कीमत वाले डेटा वाउचर प्लान्स के बारे में।
77 रुपये वाला प्लान - डेटा और एंटरटेनमेंट दोनों
जियो का 77 रुपए वाला पैक पांच दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 3GB डेटा मिलता है। खास बात यह है कि इसके साथ Sony LIV का 30 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यानी केवल इंटरनेट ही नहीं, बल्कि मनोरंजन का भी पूरा ख्याल इस पैक में रखा गया है।
39 रुपये वाला पैक - कम पैसों में ज्यादा डेटा
अगर आपका बजट बहुत छोटा है, तो यह पैक आपके काम का है। 39 रुपए में मिलने वाला यह पैक 3 दिन तक चलता है और इसमें यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा दिया जाता है। यानी कुल मिलाकर 9GB डेटा केवल 39 रुपए में मिल जाता है। यह उन लोगों के लिए खास है जिन्हें कम समय के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है।
69 रुपए वाला पैक - हफ्तेभर का आराम
जियो का 69 रुपए वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए है जो लगातार इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इस पैक की वैलिडिटी 7 दिन है और इसमें कुल 6GB डेटा मिलता है। यह प्लान सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और गेम खेलने वाले यूजर्स के लिए शानदार है।
11 रुपए वाला पैक - जब अचानक डेटा खत्म हो जाए
यह पैक भले ही सबसे छोटा है, लेकिन कई बार यह बेहद काम आता है। 11 रुपए के इस पैक की वैलिडिटी केवल 1 घंटा है, लेकिन इसमें 10GB डेटा दिया जाता है। अगर आपको अचानक कोई जरूरी फाइल डाउनलोड करनी हो या फिर बड़ी वीडियो देखनी हो, तो यह पैक आपके लिए लाइफसेवर साबित हो सकता है।
19 रुपये वाला पैक - पूरे दिन के लिए किफायती विकल्प
जिन्हें सिर्फ एक दिन के लिए डेटा चाहिए, उनके लिए 19 रुपए वाला पैक सही है। इसमें 1 दिन की वैलिडिटी और 1GB डेटा मिलता है। हल्की-फुल्की जरूरत जैसे चैटिंग, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या थोड़ी ब्राउजिंग के लिए यह काफी है।
किसे चुनें ये प्लान?
अगर आपकी इंटरनेट की जरूरतें ज्यादा हैं, तो 69 रुपए और 77 रुपए वाले पैक सबसे अच्छे रहेंगे। वहीं, अगर डेटा की जरूरत कुछ ही दिनों के लिए है, तो 39 रुपए का पैक बेहतर रहेगा। अचानक डेटा खत्म हो जाए तो 11 रुपये वाला पैक सबसे उपयोगी है। छोटे कामों के लिए 19 रुपए वाला पैक काफी होगा।
जियो के ये छोटे-छोटे पैक उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी हैं जो कम बजट में इंटरनेट का मजा लेना चाहते हैं। 100 रुपए से कम कीमत में इतने अलग-अलग विकल्प मिलना अपने आप में बड़ी बात है। यही वजह है कि जियो आज भी देश की सबसे पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी बनी हुई है और हर वर्ग के ग्राहक इसकी योजनाओं से खुश रहते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications