टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑथेरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने एयरटेल के प्लैटिनम और वोडाफोन-आइडिया के रेडएक्स प्रीमियम प्लान्स को ब्लॉक करने के बाद जियो, वोडाफोन-आईडिया के खिलाफ कानूनी लड़ाई की तैयारी में हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑथेरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने एयरटेल के प्लैटिनम और वोडाफोन-आइडिया के रेडएक्स प्रीमियम प्लान्स को ब्लॉक करने के बाद जियो, वोडाफोन-आईडिया के खिलाफ कानूनी लड़ाई की तैयारी में हैं। बता दें कि 8 जुलाई को जियो ने ट्राई के चेयरमैन से पत्र के जरिए पूछा कि क्या वोडाफोन आइडिया की रेडएक्स और भारती एयरटेल की प्लैटिनम प्रीमियम टैरिफ योजना भारत के मौजूदा नियामक ढांचे के अनुपालन में हैं या वे उपभोक्ता हित का उल्लंघन करते हैं।

11 जुलाई को ट्राई ने दोनों टैरिफ योजनाओं की विस्तृत जांच करने के लिए क्रमश: वीआईएल के रेडएक्स और एयरटेल के प्लैटिमम प्लान्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। जिसके बाद वीआईएल ने सोमवार को दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) को स्थानांतरित कर दिया। क्योंकि ट्राई ने आठ महीने की पुरानी प्रीमियम टैरिफ योजना पर रोक लगा दी थी। एयरटेल ने हालांकि ट्राई से कहा कि वह अपने इस निर्देश का अनुपालन करेगा और अपने प्लेटिनम प्लान के लिए नए ग्राहकों को तब तक दाखिला नहीं देगा जब तक कि ऑथरिटी नहीं मिल जाए।
मालूम हो कि टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि प्रीमियम प्लान एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (एआरपीयू) के लिए महत्वपूर्ण है। इससे टेलीकॉम कंपनियों को हो रहे घाटे को कम करने में मदद मिलेगी। जबकि जियो ने प्रीमियम डेटा प्लान को भेदभावपूर्ण बताया है, हालांकि वोडाफोन ने जियो की शिकायत को निराधार बताया है। जियो का इन प्लान्स को लेकर कहना है कि इन प्लान्स में है स्पीड की बात कही गई है जबकि वायरलेस नेटवर्क में नेट की मिनिमम स्पीड को लेकर कोई भी दावा नहीं किया जा सकता। इसके अलावा इन प्लान्स में कई साड़ी बातें है जिन पर गौर किए बिना इन्हे लांच किया गया है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल जियो की शिकायत पर टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑथेरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने 13 जुलाई को एयरटेल के प्लैटिनम और वोडाफोन-आईडिया के रेडएक्स प्रीमियम प्लान्स को ब्लॉक कर दिया है। ये वो प्लान हैं जिसके तहत कुछ सेलेक्टेड यूज़र्स को हाई स्पीड देने का वादा किया गया था। दरअसल सवाल उठ रहे थे कि क्या बाकी ग्राहकों की सेवाओं में गिरावट की कीमत पर तरजीही नेटवर्क तैयार किया गया है। ट्राई ने इस बारे में दोनों परिचालकों- एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को लिखा है और उनसे उनके प्लान के बारे में सवाल किए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications