नई दिल्ली, नवंबर 29। देश की तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों (रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई) ने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने प्रीपेड प्लान महंगे कर दिए हैं। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (वीआई) ने पहले अपने प्लान महंगे किए। इनके बाद कल शाम को देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने भी रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया। एयरटेल और वीआई के नये प्लान लागू हो चुके हैं। वहीं जियो के नये प्लान 1 दिसंबर से एक्टिव हो जाएंगे। मगर जियो के प्लान अभी भी एयरटेल और वीआई से सस्ते हैं।
कैसे हैं सस्ते
एयरटेल और वीआई के दाम पहले भी जियो से थोड़े महंगे थे। अब एयरटेल और वीआई ने रिचार्ज प्लान्स की कीमत 25 फीसदी तक बढ़ाई है, जबकि जियो ने प्लान 21 फीसदी तक महंगे किए हैं। सबसे बेसिक अनलिमिटेड प्लान की बात करें तो एयरटेल और वीआई का 28 दिन वाला प्लान आपको अब 179 रु में मिलेगा। मगर जियो का यही प्लान 155 रु में मिलेगा।
एयरटेल का 219 रु वाला प्लान
एयरटेल का अगला प्लान जिसकी कीमत 219 रुपये थी, जिसमें 1 जीबी दैनिक डेटा मिलता है, अब 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए 265 रुपये में मिलेगा। इसमें डेली 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके 249 रु प्लान वाले प्लान की कीमत 299 रुपये है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ 1.5 जीबी दैनिक डेटा मिलता है। वहीं 298 रुपये का प्लान जो 2 जीबी दैनिक डेटा के साथ आता है, की कीमत 359 रुपये है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस रोज मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
वीआई के 400 रु से सस्ते प्लान
वीआई ने भी एयरटेल की तरह प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। वीआई का 149 रुपये वाला प्लान कुल 2 जीबी डेटा के साथ 179 रुपये में मिलेगा। हालांकि इसमें प्रति पैक केवल 300 एसएमएस हैं। मगर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वोडाफोन के 219 रुपये की कीमत अब 269 रुपये है, जो एयरटेल के 265 रु से थोड़ा ज्यादा है।
एयरटेल जैसा प्लान
1.5 जीबी दैनिक डेटा वाला वीआई का 249 रुपये वाला प्लान अब 299 रुपये में मिलेगा, जो एयरटेल के समान है। वीआई के 299 रुपये वाले प्लान की कीमत 359 रुपये होगी और इसमें डेली 2 जीबी डेटा मिलता रहेगा। इन दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। एयरटेल की तरह वीआई ने लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की कीमतों में 400 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की है।
जियो के वीआई-एयरटेल से बेहतर प्लान
जियो के कुल 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस वाले 129 रुपये के प्लान की कीमत अब 155 रुपये होगी। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके 149 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 179 रुपये है, लेकिन इसमें आपको एयरटेल और वीआई की तुलना में बेहतर डेटा बेनेफिट मिलेगा। यह डेली 1जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। मगर इसकी वैलिडिटी 24 दिनों की है। इस लिंक पर आपको जियो (https://www.jio.com/) के सभी प्लान की लिस्ट मिलेगी। इस लिंक पर आपको एयरटेल (https://www.airtel.in/) के सभी प्लान की लिस्ट मिलेगी। इस लिंक पर आपको वीआई (https://www.myvi.in/) के सभी प्लान की लिस्ट मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications