नयी दिल्ली। प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां, जिनमें जियो, एयरटेल, वोडाफोन और बीएसएनएल शामिल हैं, समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नये-नये बेनेफिट के साथ प्लान पेश करती रहती हैं। अब वैसे भी मोबाइल ग्राहक अधिकतर ध्यान डेटा की तरफ देते हैं, इसलिए टेलीकॉम कंपनियां भी डेटा और लोगों की जरूरत को ध्यान में रख कर ही प्लान तैयार करती हैं। कंपनियां नए प्लान पेश करने के साथ ही पुराने प्लान बंद करती रहती हैं। 1 अप्रैल से देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 2 जीबी मुफ्त अतिरिक्त डेटा ऑफर पेश करना बंद कर दिया है। बता दें कि जियो के इस खास डेटा पैक के अंतर्गत पेश किए जा रहे विशेष ऑफर को ग्राहकों ने बहुत अधिक पसंद किया था। संभव है कि जियो ग्राहक अब ऐसा ही कोई खास प्लान ढूंढ रहें हों। हम आपको ऐसे ही खास डेटा प्लान के बारे में बताएंगे। जहां तक रोज 2 जीबी डेटा प्लान का सवाल है तो एयरटेल के ऐसे तीन प्लान हैं, जिनमें आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा।
जियो का रोज 2 जीबी डेटा वाला सस्ता प्लान
रोज 2 जीबी वाला सबसे सस्ता रिलायंस जियो का प्लान 249 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी आपको कुल 56 जीबी डेटा मिलेगा। 249 रुपये के रिचार्ज पर आपको रोज 2 जीबी डेटा के साथ ही रोज 100 मुफ्त एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा जियो से जियो फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट मिलेंगे। साथ ही जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
इन प्लान में भी रोज 2 जीबी डेटा
जियो के 444 रुपये के प्लान में 56 दिनों तक रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में जियो नेटवर्क्स के लिए फ्री कॉलिंग और अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 2000 मिनट मिलते हैं। इसके अलावा 599 रुपये के प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। जियो से अन्य नेटवर्कों के लिए आपको 3000 मिनट मिलेंगे।
अधिक डेटा वालों के लिए ऑप्शन
कोरोनावायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन से लोग घरों से काम या एंटरटेनमेंट के लिए अधिक डेटा खर्च कर रहे हैं। इससे डेटा की खपत बढ़ गई है। लोगों की इसी जरूरत को देखते हुए जियो ने अपने 4जी डेटा वाउचर्स में मिलने वाला डेटा दोगुना कर दिया है। पहले बता दें कि एड-ऑन पैक वे होते हैं जो एक प्लान की लिमिट पूरी होने पर अतिरिक्त डेटा के लिए रिचार्ज किए जाते हैं। जियो का 11 रुपये वाला ऐड ऑन प्लान आपको 800 एमबी डेटा देगा। इस प्लान में आपको कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा।
जियो के अन्य एड-ऑन प्लान
जियो के 21 रुपये के 4जी डेटा वाउचर में आपको 2 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही 200 मिनट कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। जियो के 51 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन वाउचर में आपको 6 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 500 मिनट भी मिलेंगे। जियो का सबसे महंगा एड-ऑन प्लान है 101 रुपये का। इस वाउचर में आपको 12 जीबी डेटा और 1000 मिनट अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए मिलेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications