नई दिल्ली, नवंबर 23। टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से टैरिफ बढ़ोतरी शुरू हो चुकी है। एयरेटल और उसके बाद वीआई (वोडाफोन आइडिया) बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी हैं। जल्द ही देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के भी टैरिफ में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे पहले तीनों कंपनियों ने एक साथ दिसंबर 2019 में टैरिफ बढ़ाए थे। इस बीच एक नयी रिपोर्ट में जियो और वीआई को झटका लगा है जबकि एयरटेल को फायदा हुआ है। सितंबर में रिलायंस जियो को 1.9 करोड़ से अधिक वायरलेस ग्राहकों का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कंपनी के ग्रॉस यूजर्स की संख्या 42.48 करोड़ रह गयी है।
वीआई को हुआ नुकसान
जियो के मुकाबले एयरटेल को 2.7 लाख वायरलेस ग्राहकों का फायदा हुआ। इससे इसके ग्रॉस यूजर्स का आधार बढ़ कर 35.44 करोड़ का हो गया। जबकि वीआई को 10.7 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ। इससे वीआई के उपयोगकर्ताओं की संख्या 26.99 करोड़ तक घट गयी। ये वीआई के 4जी में निरंतर संघर्ष को भी दर्शाता है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की तरफ से जारी किए नये कस्टमर आंकड़ों के अनुसार, मोबाइल उपयोगकर्ताओं में जियो के ग्राहकों की तेज गिरावट से वास्तव में सितंबर 2021 में भारत में मोबाइल उपयोगकर्ता आधार को 2.07 करोड़ घटा कर लगभग 1.16 अरब कर दिया है।
जुलाई-सितंबर में घटे ग्राहक
आपको बता दें कि जियो के जुलाई-सितंबर की अवधि में 1.1 करोड़ ग्राहक घटे थे। हालांकि वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इसका प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) 138 रुपये (अप्रैल-जून की अवधि में) से बढ़ कर 144 रुपये हो गया था। ट्राई के आंकड़ों से पता चला है कि सितंबर में एयरटेल और वीआई की कस्मटर मार्केट हिस्सेदारी बढ़ कर क्रमशः 30.4% (29.85%) और 23.15% (22.84%) हो गयी।
जियो की मार्केट हिस्सेदारी घटी
इस बीच जियो की मार्केट हिस्सेदारी में गिरावट आई। कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी घट कर 36.43% पर आ गयी, जो पहले 37.40% थी। सितंबर में जियो ने ग्रामीण भारत में लगभग 66 लाख उपयोगकर्ता खो दिए। इसके मुकाबले भारती एयरटेल और वीआई को क्रमशः 7.8 लाख और 7.4 लाख ग्रामीण उपयोगकर्ताओं का नुकसान हुआ।
ग्रामीण भारत में ग्राहक कितने
जियो का ग्रामीण मोबाइल उपयोगकर्ता आधार गिर कर 18.42 करोड़ हो गया, जबकि एयरटेल और वीआई का ग्रामीण भारत में ग्राहक आधार क्रमशः 16.99 करोड़ और 13.72 करोड़ तक गिर गया। मोबाइल नेटवर्क पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या को दर्शाने वाली एक प्रमुख मीट्रिक विज़िटर लोकेशन रजिस्टर (वीएलआर) के अनुसार सितंबर में भारती एयरटेल के लिए 97.86 फीसदी, वीआई के 87.31 फीसदी और जियो के 83.65 फीसदी उपयोगकर्ता सक्रिय थे।
ग्रामीण बाजार में मजबूती
पिछले कुछ महीनों में जियो ग्रामीण बाजारों में अपनी लीडरशिप को मजबूत कर रही थी। इसे अपने पुराने 4जी फीचर फोन, जियोफोन पर आक्रामक ऑफर से ग्रामीण इलाकों में मजबूत रेस्पोंस देखने को मिला। लेकिन सितंबर के ग्राहक संख्या इसके ग्रामीण बाजारों में ग्राहकों के नुकसान को दर्शाता है। इस बीच एयरटेल के बाद आज वीआई ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने अपना प्रीपेड प्लान्स महंगे करने का ऐलान किया है। वीआई ने आज भारत में प्रीपेड यूजर्स के लिए अपने नए टैरिफ प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications