Jio vs BSNL: जियो (Jio) और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) दोनों ही मोबाइल यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है. यह दोनोंं ही कंपनी एक साल का प्रीपेड प्लान ऑफर करती है. इन दोनों ही प्लान में यूजर्स को बेहतरीन ऑफर मिल जाते हैं. चलिए जानते हैं कि जियो और बीएसएनएल के एक साल वाले प्लान में से कौन-सी कंपनी सस्ता और बेस्ट प्लान ऑफर कर रही है.

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल किफायती रेंज वाले रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है. वहीं प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी जियो बेस्ट सर्विस के लिए फेमस है. यह दोनों ही कंपनियां अपने यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए एक से एक प्लान निकालती रहती है.
आज हम खासतौर पर जियो और बीएसएनएल के एक साल वाले प्रीपेड प्लान की तुलना करेंगे. इसके साथ ही ये जानेंगे की कौन सा प्लान मोबाइल यूजर्स के लिए सबसे बेस्ट है.
जियो का एक साल का प्लान
जियो एक साल से ज्यादा अवधि वाले दो प्लान ऑफर करता है. इन दोनों ही प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है. जिसका मतलब हुआ कि यह दोनों प्लान एक साल से भी ज्यादा चल जाएंगे.
3599 वाला प्लान:- इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5 GB डेटा मिल जाता है. जिसका मतलब है कि 365 दिन की वैलिडिटी में यूजर्स को 912.5 GB डेटा मिल जाएगा. अगर आपका प्रति दिन वाला डेटा खत्म भी हो जाता है, तो आपको 80kbps की स्पीड से नेट मिलेगा.
इसके अलावा आपको लोकल और एसटीडी पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिल जाएगी. इसके साथ ही आप हर दिन फ्री 100 एसएमएस का फायदा भी ले पाएंगे.
वहीं जियों के बाकी प्लान की तरह आपको इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसे ऐप्स का लाभ मिलेगा. जियों के इन सभी ऐप्स का आपको फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाएगा.
3999 वाला प्लान- जियो के इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है. इस प्लान में आपको 3599 वाले प्लान जैसे अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस मुफ्त जैसे लाभ का फायदा ले पाएंगे. इसके अलावा आपको इसमें जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड जैसी ऐप्स का फ्री सबसक्रिप्शन मिलेगा.
इस प्लान में आपको FanCode का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल जाएगा. यह सब्सक्रिप्शन आपको जियो के 3599 रुपये वाले प्लान में नहीं मिलता है.
BSNL का एक साल का प्लान
देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी ऐसे कई प्लान ऑफर करती जिनकी वैलिडिटी एक साल जितने है. लेकिन बीएसएनएल का 1999 रुपये वाला प्लान जियो के प्लान के साथ तुलना करने के लिए सबसे बेहतर है.
1999 रुपये वाला प्लान- बीएसएनएल के इस प्लान में वैधता 365 दिनों की होती है. इस प्लान के जरिए आप भारत के किसी भी कोने में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है.
इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा मिलता है. अगर आपका प्रति दिन मिलने वाला डेटा खत्म हो जाता है, तो आपको कंपनी की तरफ से 80kbps की स्पीड में इंटरनेट दिया जाता है. यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो बहुत ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि इसमें आपको हर दिन अच्छा खासा डेटा मिल जाता है.
इसके अलावा बीएसएनएल के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज, लोकधुन कंटेंट और इरोस नाउ की सदस्यता भी ऑफर करता है.
2395 रुपये वाला प्लान- बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 395 दिनों की है. इस प्लान की अवधि एक साल से भी काफी ज्यादा है. इस प्लान में आपको बीएसएनएल के अन्य प्लान की तरह हर दिन 100 एसएमएस फ्री मिल जाते हैं. इसके साथ ही इस प्लान में आपको 30 दिनों तक मुफ्त पीआरबीटी के साथ इरोस नाउ सेवाएं और लोकधुन भी देता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications