JioCinema New Subscription Plan: पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जीओ सिनेमा 25 अप्रैल को नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने वाला है।
हाल ही में कंपनी ने एक ट्वीट में एक वीडियो शेयर करते हुए नए प्लान्स लाने की घोषणा की थी। इसमें उन्होनें जानकारी दी की यूजर्स जल्द ही प्लेटफॉर्म पर Ad-फ्री एक्सपीरियंस ले पाएंगे।

इस प्लान के लॉन्च के साथ यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्लेटफॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के लिए भी पैसे चार्ज करेगा? तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
क्या होगा प्लान में खास?
जीओ सिनेमा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक फैमिली प्लान भी देखा गया है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।यह कंपनी 25 अप्रैल को एक नया ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
क्या IPL के लिए लगेगा चार्ज?
JioCinema IPL देखने के लिए भी शुल्क लेना शुरू कर सकता है। अभी तक यह प्लेटफॉर्म लोगों को फ्री में आईपीएल देखने की सुविधा दे रहा है लेकिन लोगों को अभी प्लेटफार्म पर एड्स भी देखने पड़ते हैं। फिलहाल JioCinema के दो प्लान मौजूद हैं।
एक प्लान 999 रुपये का एनुअल सब्सक्रिप्शन का है और वहीं दूसरा प्लान 99 रुपये का मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान है। ये दोनों प्लान लेने के बाद भी आपको प्लेटफार्म पर एड्स देखने को मिलते हैं, भले ही आप एक प्रीमियम यूजर हों।
इस परेशानी को दूर करने के लिए ही जीओ सिनेमा अपने यूजर्स के लिए यह ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
जीओ सिनेमा देता है ये फिचर्स
जियो सिनेमा ने आईपीएल मैचों के लिए अपने ऐप में बहुत सारे खास फीचर्स भी शामिल किए हुए हैं। इसके अुनसार, यूजर्स बहुत सारी भारतीय भाषाओं में मैच की कमेंट्री सुन सकते हैं और 360 डिग्री कैमरा एंगल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिसके बाद यूजर्स को मैच का सिर्फ एक तरफ नहीं बल्कि चारों ओर का नजारा देखने को मिलेगा।
जीओ सिनेमा ने इस कंपनी के साथ की है डील
आपको बता दें कि हाल ही में यह जानकारी भी सामने आई है कि जीओ सिनेमा कंपनी बच्चों से जुड़े कॉन्टेन्ट लॉन्च कर सकती है। जीओ सिनेमा कंपनी ने द पोकेमॉन कंपनी के साथ हाल ही एक डील की है।
इस डील के पीछे एक कारण यह भी है कि कंपनी नेटफ्लिक्स और डिज़नी प्लस हॉटस्टार जैसे प्रतिद्वंद्वी स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए यह JioCinema की लेटेस्ट डील की है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियोसिनेमा का नए प्लान के बारे में ज्यादा डिटेल मौजूद नहीं है, लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि 99 रुपए मंथली प्लान से प्रीमियम प्लान लॉन्च किया जा सकता है।
इसके अलावा 84 दिनों वाले प्लान को भी लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा समय में जियोसिनेमा पर आईपीएल मैच को फ्री में दिखाया जा रहा है।
ऐसें में आईपीएल फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जियो की ओर से फ्री आईपीएल प्रसारण को बंद नहीं किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications