रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए माइग्रेशन प्लान पेश किया है। रिलायंस जियो अब प्रिव्यू प्लान वाले जियो फाइबर यूजर्स को माइग्रेशन प्लान में कन्वर्ट कर रहा है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए माइग्रेशन प्लान पेश किया है। रिलायंस जियो अब प्रिव्यू प्लान वाले जियो फाइबर यूजर्स को माइग्रेशन प्लान में कन्वर्ट कर रहा है। बता दें कि जियो फाइबर माइग्रेशन प्लान में यूजर्स को 50 जीबी डेटा, 7 दिन की वैलिडिटी और 100 Mbps की स्पीड मिलती है। जियो का माइग्रेशन प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो कि अभी प्रिव्यू प्लान यूज कर रहे हैं। माइग्रेशन प्लान की वैलिडिटी खत्म होने से पहले अगर यूजर पेड प्लान सब्सक्राइब नहीं करते हैं तो उनकी सर्विसेज बंद हो जाएंगी। Jio इफेक्ट: एयरटेल ने अपने नए यूजर्स को दिया यह खास तोहफा ये भी पढ़ें

जियोफाइबर प्रिव्यू प्लान यूजर्स को माइग्रेशन प्लान दे रही
वहीं टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो इस साल के आखिर तक जियोफाइबर प्रिव्यू प्लान यूजर्स को पेड प्लान में माइग्रेट करने की प्रक्रिया में है। माइग्रेशन प्लान यूजर्स को इस बात का संकेत है कि उन्हें पेड प्लान सब्सक्राइब करना होगा। रिलायंस जियो उन सभी जियोफाइबर प्रिव्यू प्लान यूजर्स को माइग्रेशन प्लान दे रही है, जिन्होंने अभी तक पेड प्लान में कन्वर्ट नहीं कराया है। टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूजर्स इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि उनके प्रिव्यू प्लान की एक्सपायरी डेट बाद की तारीख की है, लेकिन माइग्रेशन प्लान को अभी ही ऐक्टिवेट कर दिया गया है।
माइग्रेशन प्लान में मिलेगा 50जीबी डेटा
वहीं रिलायंस जियो ने 2018 में जियोफाइबर सर्विसेज की घोषणा की। हालांकि, जियो ने एक साल से ज्यादा समय तक प्रिव्यू ऑफर के तहत सर्विसेज उपलब्ध कराईं। यूजर्स के जियोफाइबर प्रिव्यू प्लान को अब पेड प्लान में कन्वर्ट किया जा रहा है ताकि कंपनी अगले साल की शुरुआत से पूरी बिलिंग प्रक्रिया को आसान बना सके। जियोफाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत 699 रुपये से होती है और कंपनी के प्लान 8,499 रुपये तक हैं, जिनमें 1Gbps तक की स्पीड ऑफर की जाती है। जियोफाइबर के माइग्रेशन प्लान की वैलिडिटी 7 दिन होगी और इसमें 50GB डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 1 Mbps रह जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications