JioFiber Double Festival Bonanza Offer : देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने नए जियोफाइबर कनेक्शन खरीदने वालों के लिए एक नया जियोफाइबर डबल फेस्टिवल बोनान्ज़ा ऑफर पेश किया है। ये ऑफर सीमित समय अवधि के लिए है। यह ऑफ़र उन लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा जो नया जियोफाइबर कनेक्शन खरीदेंगे। इस ऑफ़र के तहत उपलब्ध दो प्लान्स में से एक का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आगे जानिए इस ऑफर की पूरी डिटेल।
कौन से हैं दो प्लान
जियो ने जियोफाइबर डबल फेस्टिवल बोनांजा ऑफर के तहत दो प्लान पेश किए हैं। इनमें 599 रुपये और 899 रुपये के प्लान शामिल हैं। दोनों ही प्लान छह महीने की वैलिडिटी वाले हैं। इनकी कीमत हर महीने की वैलिडिटी पीरियड के लिए है। इसका मतलब है कि 599 रुपये के प्लान की कीमत आपको 3594 रुपये (6 महीने के लिए) और 899 रुपये की कीमत कुल 5394 रुपये होगी। ये कीमत जीएसटी को हटा कर हैं।
नए प्लान नहीं हैं
ध्यान रहे कि ये नए प्लान नहीं हैं। ऑफर की अवधि यह 18 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2022 तक के लिए है। जियो ने बोनान्ज़ा ऑफर की डिटेल पर कहा है कि जो लोग एक नया जियोफाइबर कनेक्शन बुक करते हैं और दोनों में से किसी एक प्लान को सब्सक्राइब कराते हैं, वे प्लान बेनिफिट्स के साथ दो अतिरिक्त बेनिफिट्स के पात्र होंगे।
ऐसे मिलेगा फ्री प्लान
ऊपर जिन दो फायदों का जिक्र किया गया है उनमें 100 फीसदी वैल्यू बैक (यानी प्लान फ्री) और 15 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी शामिल हैं। इन प्लान्स के अलावा, 899×3 महीने का मूल्य 100 प्रतिशत वैल्यू बैक के साथ उपलब्ध है लेकिन बिना 15 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी के।
599 रुपये का प्लान
599 रुपये का जियोफाइबर प्लान 30 एमबीपीएस की स्पीड, 14 से अधिक ओटीटी ऐप्स, 550 से अधिक ऑन-डिमांड चैनलों की पेशकश करेगा। इसके लिए जियो आपसे 4241 रुपये चार्ज करेगा जिसमें प्लान की कीमत और 647 रुपये का जीएसटी चार्ज शामिल है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 4500 रुपये का शॉपिंग वाउचर मिलेगा। यही शॉपिंग वाउचर आपके प्लान को फ्री कराएगा। साथ ही प्लान के साथ 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी।
899 रु वाले प्लान के फायदे
899 रुपये के प्लान के तहत जियो 100 एमबीपीएस की स्पीड देता है। इसके साथ ही बाकी फायदे आपको 599 रुपये वाले प्लान के ही मिलेंगे। इस प्लान की कुल लागत 6365 रुपये है जिसमें 971 रुपये का जीएसटी चार्ज शामिल है। ऑफ़र अवधि के दौरान एक्टिव किए गए सभी प्लान और 31 अक्टूबर 2022 तक इंस्टॉलेशन पूर्ण होने पर 15 दिनों की अतिरिक्त वैधता 5 नवंबर तक दिखाई देगी। ध्यान रहे कि यह ऑफर ऊपर बताए गए प्लान्स पर नए ऑनबोर्ड ग्राहकों के लिए एक बार की पेशकश है। यानी वे पहली बार में इसका फायदा ले सकेंगे।
3 महीने के लिए 899 रुपये का प्लान
3 महीने के लिए 899 रुपये वाला प्लान भी है जो इसी तरह के बेनेफिट ऑफर करता है लेकिन आपको इसके साथ अतिरिक्त 15 दिनों की वैलिडिटी का फायदा नहीं मिलेगा। इनमें से कोई भी प्लान खरीदने वाले ग्राहकों को 6000 रुपये का 4के जियोफाइबर सेट टॉप बॉक्स बिना किसी अतिरिक्त कीमत के मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications