नई दिल्ली, दिसंबर 4। इंडिया पोस्ट और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) दोनों ने नौकरियां निकाली हैं। हालांकि इनमें रिक्तियां कम हैं। यदि आप इनमें से कहीं नौकरी करना चाहते हैं तो यह शानदार मौका है। आपको बता दें कि चुने गए लोगों को 1.60 लाख रु तक सैलेरी मिलेगी। पहले बात करते हैं इंडिया पोस्ट की, जिसने पूर्वोत्तर सर्कल के लिए पोस्टल असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस की भर्ती के लिए आवेदन मांगे। अगरतला, अरुणाचल प्रदेश, धर्मनगर, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम डिवीजनों के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत 23 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी।
कब तक आवेदन का मौका
इंडिया पोस्ट की भर्तियों के लिए 12 दिसंबर तक आवेदन का मौका है। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजने होंगे। इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2021 अगरतला, अरुणाचल प्रदेश, धर्मनगर, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम डिवीजनों के लिए खेल कोटा के तहत 23 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
कितनी है आयु लिमिट
पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टमैन के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है। एमटीएस के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। डाक सहायक - वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल 4 में 25,500 रुपये से 81,000 रुपये तक है। पोस्टमैन - पे मैट्रिक्स के अनुसार लेवल 3 में 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक है। वहीं एमटीएस - पे मैट्रिक्स के अनुसार लेवल 1 में 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक है। ध्यान रहे कि विशेष रूप से, उम्मीदवार को पद के लिए पात्र होने के लिए स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
डीएमआरसी
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिसटेंट मैनेजर (सुरक्षा) पोस्ट कोड 01 / एएम / एस को भरने के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17/12/2021 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। डीएमआरसी भर्ती 2021 की डिटेल हम आपको देंगे।
आयु और सैलेरी
उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक और अधिकतम 55 साल आयु होनी चाहिए। केवल एक रिक्ति की पेशकश की गयी है। अनुबंध वेतनमान (आईडीए) 50,000-1,60,000 रुपये है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जनवरी 2022 के पहले सप्ताह (अस्थायी रूप से) में डीएमआरसी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और साक्षात्कार जनवरी, 2022 के तीसरे सप्ताह में मेट्रो भवन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली में या ऑनलाइन मोड के माध्यम से (अस्थायी रूप से) आयोजित किया जाएगा। पूरी जानकारी आपको डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी।
ये है बाकी डिटेल
भरे हुए आवेदन पत्र को एक लिफाफे में भेजना होगा, जिस पर पोस्ट का नाम प्रमुखता से लिखा हो। 17/12/2021 तक इसे जमा कराएं स्पीड पोस्ट के माध्यम से या स्कैन की गई प्रतियों के साथ आवेदन पत्र को ईमेल करें। अन्य सभी मांगे गए दस्तावेजों (जैसा कि आवेदन पत्र में कहा गया है) dmrc.project.rectt@gmail.com पर भेज दें। ईमेल के विषय में पद का नाम और विज्ञापन संख्या का उल्लेख करें। स्पीड पोस्ट इस पते पर करें - कार्यकारी निदेशक (एचआर) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications