नयी दिल्ली। नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक विभाग नौकरी का मौका लेकर आया है। भारतीय डाक विभाग ने पूर्वोत्तर, झारखंड और पंजाब सर्किल में 2582 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इनमें झारखंड के लिए 1118 रिक्तियों की घोषणा की गई है। वहीं पूर्वोत्तर में 948 और पंजाब पोस्टल सर्किल के लिए 516 लोगों की भर्ती की जाएगी। जो इच्छुक भी आवेदक हैं वे भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2020 के लिए भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in के जरिए 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं आवेदन का पूरा प्रोसेस।
किन पदों पर मिलेगी नौकरी
साइकिल 3 के तहत शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए भर्ती की जाएगीं। अच्छी बात ये है कि इन पदों के लिए किसी भी तरह की परीक्षा, टेस्ट या इंटरव्यू नहीं होगा। जो भी लोग आवेदन करेंगे उनका सिलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट का आधार है 10वीं में प्राप्त अंक। इससे ज्यादा शिक्षा वाले भी आवेदन कर सकते हैं। मगर भर्ती केवल 10वीं में मिले नंबरों पर ही होगी।
ये सब्जेक्ट होने जरूरी
वैसे तो केवल 10वीं पास भी इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। मगर उम्मीदवारों को मैट्रिक परीक्षा में गणित, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में पास होना अनिवार्य है। इसलिए इस चीज का खास ध्यान रखें। जिन लोगों ने पहली ही बार में 10वीं पास की होगी उन्हें प्राथमिक्ता दी जाएगी।
कितनी है आयु लिमिट
कैंडिडेट की आयु सीमा 18-40 वर्ष रखी गई है। इस लिमिट की गणना 12 नवंबर 2020 से की जाएगी। हालांकि अनुसूचित जाति, ओबीसी और दिव्यांग श्रेणी के लोगों को इस लिमिट में रियायत मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलेरी
ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम) को 12,000 से 14,500 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जबकि एबीपीएम और जीडीएस को 10,000 से 12,000 रुपये का वेतन मिलेगा। गैर-आरक्षित / ओबीसी / ईडब्लूएस मेल / Transman से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी / एसटी / महिला / ट्रांसवुमन / पीडब्लूडी उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। आप आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन ही कर सकते हैं। बाकी ऑफलाइन भुगतान भी किया जा सकता है। आप किसी भी हेड पोस्ट ऑफिस में शु्ल्क दे सकते हैं।
एसबीआई में नौकरी का मौका
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने भी भर्तियां निकाली हैं। बैंक ने परिवीक्षाधीन अधिकारी (प्रोबेशनरी ऑफिसर) या पीओ के पद पर भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए आप 4 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप बैं की वेबसाइट (sbi.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई इन भर्तियों के लिए 31 दिसंबर, 2, 4 और 5 जनवरी को ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा लेगा। जिन लोगो का सिलेक्शन होगा उन्हें चार एडवांस्ड इंक्रीमेंट के साथ 27,620 रुपये की बेसिक सैलेरी मिलेगी। साथ ही डीए, एचआरडी, सीसीए, और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications