JSW Cement IPO allotment today: जेएसडब्ल्यू समूह की सीमेंट निर्माण कंपनी, जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। IPO बंद होने के बाद अब निवेशकों की नजर जेएसडब्ल्यू सीमेंट के आईपीओ अलॉटमेंट पर टिकी हुई है.

बोली समाप्ति तक, आईपीओ को कुल 8.22 गुना सब्सक्राइब हुआ। खुदरा श्रेणी में 1.91 गुना, योग्य संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) श्रेणी में 16.71 गुना और गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई) श्रेणी में 11.60 गुना सब्सक्राइब हुआ।
पब्लिक इश्यू 7 अगस्त से 11 अगस्त तक खुला था। जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ अलॉटमेंट डेट आज, 12 अगस्त 2025 संभावित है। जेएसडब्ल्यू सीमेंट के शेयर दोनों स्टॉक एक्सचेंजों, बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।
शेयर अलॉटमेंट ऑलोट होने के बाद, 13 अगस्त को एलिजिबल आवंटन धारकों के डीमैट खातों में इक्विटी शेयर जमा किए जाएंगे और उसी दिन पैसे वापसी शुरू की जाएगी।
निवेशक जेएसडब्ल्यू सीमेंट के आईपीओ ऑलटमेंट स्टेटस बीएसई और एनएसई की वेबसाइटों के साथ-साथ आईपीओ रजिस्ट्रार के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं।
BSE पर JSW सीमेंट IPO अलॉटमेंट स्टेटस
- इस लिंक पर बीएसई वेबसाइट पर जाएं - https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
- इश्यू प्रकार में 'इक्विटी' चुनें
- इश्यू नाम ड्रॉपडाउन मेनू में 'जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड' चुनें
- आवेदन संख्या या पैन दर्ज करें
- 'मैं रोबोट नहीं हूं' पर टिक करके सत्यापित करें और 'खोजें' पर क्लिक करें
- आपकी जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ आवंटन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी
JSW सीमेंट IPO अलॉटमेंट स्टेटस NSE पर देखें
- एनएसई की वेबसाइट पर आवंटन स्थिति पृष्ठ पर जाएं - https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
- 'इक्विटी और एसएमई आईपीओ बोलियां' चुनें
- इश्यू नाम ड्रॉपडाउन मेनू से 'जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड' चुनें
- अपना पैन और आवेदन संख्या दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें
- आपकी जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ आवंटन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी
आज GMP क्या है?
11 अगस्त तक, जेएसडब्ल्यू सीमेंट का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 4 रुपये था। आईपीओ के 147 रुपये प्रति शेयर के मूल्य बैंड के आधार पर, अनुमानित लिस्टिंग मूल्य 151 रुपये है, जो प्रति शेयर 2.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
JSW सीमेंट IPO लिस्टिंग डेट
जेएसडब्ल्यू सीमेंट का आईपीओ बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होने वाला है, जिसकी संभावित लिस्टिंग डेट 14 अगस्त, 2025 है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications