JSW Steel Q3 Result: आज यानी 25 जनवरी को 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त होने वाले क्वार्टर का शानदार रिजल्ट आया है। इस बार कंपनी ने जबरदस्त परफॉर्म किया है। इस कंपनी ने अपने तीसरे क्वार्टर के दौरान रेवेन्यू में करीब 7.2 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। कि इस दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 409.8 परसेंट की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है और यह 2415 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
कंपनी के द्वारा रेगुलेटरी फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी गई है। कंपनी की रेगुलेटरी फीलिंग में बताया गया है किइस वर्ष जेएसडब्ल्यू स्टील ने 474 करोड रुपएका नेट प्रॉफिट कमाया है। हालांकि जो अनुमान जेएसडब्ल्यू स्टील के तीसरे क्वार्टर के नेट प्रॉफिट के लिए लगाया था, यह उससे कहीं आगे निकल चुका है। सर्वे करके जेएसडब्ल्यू स्टील के थर्ड क्वार्टरके लिए जो रेवेन्यू का अनुमान लगाया गया था वह 1745 करोड़ रुपए का था।

वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील का ऑपरेशंस जरिए आने वाला कंसोलिडेटेड रिवेन्यू 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। कंपनी का कुल रेवेन्यू 41,940 करोड रुपए हो चुका है। आपको बताते चलें कि पिछले फाइनेंशियल ईयर के इस क्वार्टर में कंपनी का कंसोलिडेटेड रिवेन्यू 3,9143 करोड़ रुपए का था। वहीं इसके रेवेन्यू का अनुमान 42,225 करोड़ रुपए के आसपास रहने का लगाया गया था, जिसे कंपनी ने लगभग हासिल कर ही लिया है।
आपको बता दें कि ऑपरेटिंग लेवल पर इस वित्तिय वर्ष ईबीआईटीडीए 59 प्रतिशत के आसपास बढ़ा है। इस बार कंपनी का ईबीआईटीडीए 7,180 करोड़ रुपए हो गया है। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर में 4,547 करोड़ रुपए का रहा था।
अगर बात की इस फाइनेंशियल ईयर के तीसरे क्वार्टर की तो ईबीआईटीडीए 17.1 प्रतिशत थी। वहीं पिछले साल सेम पीरियड के लिए यह 11.6 प्रतिशत रही थी। वहीं इसका अनुमान 15.4 प्रतिशत तक रहने का था।
वही आज जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर समझो 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करी और इस शेर की कीमत में 4 रुपए का उछाल आया जिसके बाद यह 816.45 रुपए के स्तर पर मार्केट बंद होने तक कारोबार कर रहा था।
अगर बात की जाए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तो जेएसडब्ल्यू के शेयर में 0.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज बाजार बंद होने तक इस कंपनी के स्टॉक 818.50 रुपए के स्तर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार कर रहे थे।
अगर हम बात करं कंपनी के पिछले 52 हफ्तों के उच्चतम और नितले स्तर की तो, पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 895.75 के आसपास रहा है। इसलिए 52 हफ्तों का निचला स्तर 649.05 रुपए रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.99 ट्रिलियन का है।


Click it and Unblock the Notifications