JSW Steel Share Crash: देश की बड़ी स्टील कंपनियों में से एक JSW Steel को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने भूषण पावर एंड स्टील को लेकर कंपनी का बनाया गया रेजॉल्यूशन प्लान रिजेक्ट कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि JSW का यह प्लान इलीगल है और इसे Committee of Creditors (CoC) को मंजूर नहीं करना चाहिए था। इस फैसले का असर कंपनी के शेयर पर भी दिख रहा है। ये खबर आने के बाद JSW Steel का शेयर्स 5% तक फिसल गए हैं।

कंपनी के शेयर्स में गिरावट (JSW Steel Stocks Falls)
1 मई 2025 को बीएसई पर इस कंपनी के शेयर्स 1,028.30 रुपये पर क्लोज हुए थे लेकिन आज सुबह यह 1025.90 रुपये पर खुला है। कंपनी के शेयर्स शुक्रवार को बीएसई पर 12:19 बजे 6.33 फीसदी गिरकर 963.25 रुपये के लेवल पर आ गए है। कंपनी का आज का लो लोवल 961 रुपये रहा है और 1036.50 के हाई लेवल को टच किया है। कंपनी के शेयर्स ने 1 हफ्ते में 1.43% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है और 1 महीने में 4.86% का तगड़ा रिटर्न दिया है।
ये है पूरा मामला
भूषण पावर एंड स्टील पिछले कई सालों से दिवालिया प्रक्रिया (Insolvency Process) से गुजर रही थी। इसे खरीदने के लिए JSW Steel ने एक रेजॉल्यूशन प्लान पेश किया था। पहले इस प्लान को NCLT(National Company Law Tribunal) और फिर NCLAT (National Company Law Appellate Tribunal) से मंजूरी मिल गई थी, लेकिन यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि Committee of Creditors (CoC) को ऐसा प्लान मंजूर करने का अधिकार नहीं था, क्योंकि यह प्लान IBC (Insolvency and Bankruptcy Code) के नियमों के खिलाफ था। कोर्ट ने JSW का रेजॉल्यूशन प्लान अवैध बताया और इसे खारिज कर दिया।
आपको बता दें कि भूषण पावर एंड स्टील के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया जुलाई 2017 में शुरू हुई थी। PNB (पंजाब नेशनल बैंक) ने सबसे पहले इस कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसके बाद 26 जुलाई 2017 को NCLT ने कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया था। इस पूरे मामले से अब JSW Steel की डील पर ब्रेक लग गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications