नई दिल्ली, अप्रैल 26। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में ऑक्सीजन की मांग बहुत अधिक बढ़ गयी है। इससे ऑक्सीजन की इतनी कमी हो गयी है कि सरकार को अब विदेशों से ऑक्सीजन का आयात करना पड़ रहा है। इस बीच ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनियों ने प्रोडक्शन और आपूर्ति बढ़ा दी है। जो कंपनियां ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ा रही हैं उनमें जेएसडब्लू स्टील भी शामिल है। इस प्राइवेट स्टील निर्माता ने कहा है कि वह इस महीने के अंत तक अपनी दैनिक ऑक्सीजन आपूर्ति की सीमा को बढ़ाकर 900 टन प्रति दिन कर देगी। स्टील मंत्रालय के निर्देश पर देश में मौजूद स्टील प्लांट कोरोना रोगियों के उपचार के लिए विभिन्न राज्यों को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की सप्लाई कर रहे हैं। जेएसडब्ल्यू स्टील अभी तक प्रति दिन 185 टन एलएमओ की आपूर्ति कर रही थी।
शेयर भी उछला
एक तरफ जेएसडब्लू कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आई है। वहीं इसके निवेशकों को भी काफी फायदा हुआ है। इस कंपनी के शेयर ने बीते एक साल में निवेशकों को 319 फीसदी मुनाफा कराया है। एक साल पहले कंपनी का शेयर 157 रु पर था। इस समय कंपनी का शेयर 659 रु (आज करीब 1.30 बजे) पर है। यानी निवेशकों को बीते एक साल में अच्छा मुनाफा हुआ है।
कितना हुआ फायदा
जेएसडब्लू स्टील का शेयर 1 साल पहले 157 रु पर था। अब ये 659 रु पर है। यानी निवेशकों को पूरे 319 फीसदी का मुनाफा हुआ है। अगर किसी निवेशक ने 1 लाख रु लगाए होंगे तो उसकी रकम इस समय 4.19 लाख रु हो गयी होगी। इसका मतलब है कि इस शेयर ने निवेशकों का पैसा 4 गुना से अधिक कर दिया है। कंपनी की मार्केट इस समय करीब 1,58,992 करोड़ रु है।
बाकी स्टील कंपनियों का परफॉर्मेंस
जेएसडब्लू स्टील के शेयर ने पिछले एक महीने में भी 44 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। अन्य स्टील कंपनियों से तुलना करें तो बीते एक साल में टाटा स्टील ने 240 फीसदी का मुनाफा कराया है। वहीं हिंडाल्को से निवेशकों को 215 फीसदी फायदा हुआ है। जिंदल स्टील ने 405 फीसदी का रिटर्न और एनएमडीसी ने 80 फीसदी का मुनाफा कराया है।
तीन प्लांट हैं कंपनी के
जेएसडब्लू स्टील इस समय 900 टन प्रतिदिन आपूर्ति कर रही है। इसने आपूर्ति को अप्रैल के अंत तक प्रति दिन 900 टन से अधिक करने का फैसला किया है। इसके अलावा कंपनी ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में अपने तीन प्लांट्स से अप्रैल महीने में लगभग 20,000 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का लक्ष्य रखा है। 21 से 23 अप्रैल के दौरान कंपनी ने अपने प्लांट्स से प्रतिदिन 898 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की। कंपनी पूरे देश में अपने सभी स्टील संयंत्रों से ऑक्सीजन उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास भी जारी रखेगी।
ये शेयर करा सकते हैं कमाई
पीवीआर के शेयर के लिए 1800 रु का टार्गेट रखा गया है। ये शेयर 70 फीसदी से अधिक कमाई करा सकता है। इसी तरह जीएनए एक्सेल्स 35 फीसदी से अधिक कमाई करा सकता है। इसके लिए 500 रु का टार्गेट है। क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर भी 25 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। ये शेयर 480 रु तक जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications