नयी दिल्ली। कार निर्माता कंपनियां जुलाई 2020 में नई एसयूवी खरीदने पर जोरदार छूट दे रही हैं। अगर आप नई कार खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। इस छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। बता दें कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति और महिंद्रा सहित कई कंपनियां अपने ढेरों मॉडलों पर पैसे बचाने का मौका दे रही हैं। मगर ये छूट सिर्फ 31 जुलाई तक के लिए उपलब्ध है। जिन कारों पर डिस्काउंट मिल रहा है उनमें महिंद्रा एक्सयूवी 300, टाटा हैरियर और रेनॉल्ट डस्टर शामिल हैं। आइए जानते हैं मिलने वाली छूट के बारे में विस्तार से।
इन कारों पर 85000 रु तक का डिस्काउंट
जीप कंपास पर आपको 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकता है। यानी इस कार पर आपको कुल 85000 रु का सीधा-सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी 300 पर आपको 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये की ही एक्सेसरीज की पेशकश मिलेगी। ये एक शानदार डील है। इसके अलावा पेट्रोल वेरिएंट पर 30,000 रुपये की नकद छूट भी मिलेगी। वहीं टाटा हैरियर के ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
मारुति और फोर्ड के जोरदार ऑफर
रेनॉल्ट डस्टर पर डिस्काउंट के रूप में 25,000 रुपये की नकद छूट और इतने का ही एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। साथ ही आपको 20,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी मिलेगी। फोर्ड ईकोस्पोर्ट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। मारुति सुजुकी की शानदार लुक वाली विटारा ब्रेज़ा पर आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
और क्या-क्या हैं बेस्ट डील
महिंद्रा एक्सयूवी500 पर आपको 39,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 9,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही महिंद्रा स्कॉर्पियो के एस5 ट्रिम वेरिएंट को छोड़ कर बाकी सभी वेरिएंट पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा। टाटा की अन्य कारों पर नजर डालें तो टाटा नेक्सॉन पर 5,000 रुपये का सीमित कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, एमजी हेक्टर, हुंडई वैन्यू और होंडा डब्लूआर-वी पर कोई ऑफर नहीं है।
महिंद्रा की अन्य कारों पर दमदार जुलाई ऑफर :
महिंद्रा की अन्य कारों पर 13,500 रु से लेकर 3.05 लाख रु तक का डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। मगर ध्यान रहे कि कंपनी का यह डिस्काउंट ऑफर भी सिर्फ 31 जुलाई तक के लिए है।
इस कार 3.05 लाख रु तक बचाएं
महिंद्रा सबसे बेहतरीन डील अपनी बीएस6 अल्टुरास जी4 पर दे रही है। अल्टुरास जी4 पर आप 3.05 लाख रु तक की बचत कर सकते हैं। इसमें 2.4 लाख रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट, 50,000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर और 15,000 रु तक का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।
बोलेरो पर शानदार डील
महिंद्रा बोलेरो में रुचि रखने वालों को इस कार पर 13,500 रु तक के बेनेफिट मिल सकते हैं। इसमें 10,000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है। बीएस6 महिंद्रा स्कॉर्पियो पर आपको 25,000 रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट और 5,000 रु तक का कॉर्पोरेट ऑफ़र मिलेगा। वहीं XUV500 खरीदने वालों को 39,000 रु तक बचाने का मौका मिल रहा है। इसमें 30,000 रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट और 9000 रु तक के कॉर्पोरेट ऑफ़र शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications