नई दिल्ली, अगस्त 14। सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी दिख रही है। करीब 5 महीनों के निचले स्तर तक गिरने के बाद सोने ने संभलना शुरू कर दिया है। आज शनिवार को दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 300 रु की तेजी के साथ 4,6150 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि राजधानी में 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 330 रु चढ़ कर 5,0350 रुपये पर पहुंच गया। चेन्नई में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 44350 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 430 रुपये की तेजी के साथ 48380 रुपये पर है।
कोलकाता और मुंबई में क्या हैं रेट
कोलकाता में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 350 रुपये की तेजी के साथ 46,350 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 350 रुपये की मजबूती के साथ 49050 रुपये पर है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 290 रु बढ़ कर 46150 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 290 रुपये की ही तेजी के साथ 47150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली में चांदी का भाव 63,200 रुपये और चेन्नई में चांदी का भाव 68,200 रुपये है।
जानिए कुछ और शहरों का रेट
हैदराबाद, बेंगलुरु, केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बैंगलोर में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 100 रुपये बढ़ कर 43,700 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 120 रु बढ़ कर 47,680 रुपये पर रहा। हैदराबाद में 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 100 रु और 260 रु बढ़ कर 43700 रु और 47680 रु रहे।
इसलिए बदलते हैं सोने-चांदी के दाम
क्या आपको मालूम है कि सोने और चांदी के रेट पेट्रोल और डीजल की तरह हर रोज क्यों बदलते रहते हैं? अगर नहीं तो आज जान लीजिए। इसके एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध शामिल हैं।
सोना कितना है शुद्ध
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
कितना कैरेट सोना कितना शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है। 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है। 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।


Click it and Unblock the Notifications