नई दिल्ली, जुलाई 1। मारुति सहित बाकी कंपनियों ने अपने जून बिक्री के आंकड़े पेश कर दिए हैं। मई के मुकाबले जून में लगभग सभी कंपनियों की सेल्स बढ़ी है। बता दें कि जून के लिए भी साल दर साल आधार पर आंकड़ों की तुलना इसलिए नहीं की जा रही, क्योंकि पिछले साल जून में भी देश में आवाजाही पर काफी प्रतिबंध थे। इसलिए यहां पेश किए जा रहे आंकड़ों की तुलना इसी साल मई के आंकड़ों से की गयी है। सबसे पहले बात करें मारुति की तो मई के मुकाबले जून में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता की कुल सेल्स 217 फीसदी बढ़ी। मई में 46,555 कारों की बिक्री के मुकाबले पिछले महीने इसकी कुल 147,368 कारें बिकीं। इसका निर्यात भी 11,262 यूनिट्स के मुकाबले 17237 यूनिट्स रहा। इसकी मिनी और कॉम्पैक्ट वाहन बिक्री लगभग चार गुना बढ़कर 97,359 इकाई हो गया।
हुंडई के शानदार आंकड़े
हुंडई ने मई में 30703 यूनिट्स के मुकाबले जून में 77 फीसदी अधिक 54,474 यूनिट्स कारों की बिक्री। जून 2020 में हुंडई ने सिर्फ 26,820 कारें बेची थीं। जून 2020 के मुकाबले हुंडई की सेल्स में 103 फीसदी का इजाफा हुआ है।
टाटा मोटर्स
टाटा के पैसेंजर व्हीकल डिविजन ने पिछने महीने 24110 कारें बेचीं, जो मई के मुकाबले 59 फीसदी की बढ़त है। कुल मिलाकर टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री मई में बेची गई कारों की तुलना में 78% बढ़ कर 43704 इकाई रही। कंपनी की कुल घरेलू वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी जून में बढ़कर 22,100 इकाई हो गई जो मई में 11,401 इकाई थी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के यात्री वाहनों की बिक्री जून में कुल 32,964 इकाई रही, जो मई की तुलना में 89% अधिक है। जून में यात्री वाहनों की बिक्री दोगुनी होकर 16,913 इकाई रही। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर समेत कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की जून में बिक्री 16,051 यूनिट्स की रही।
बजाज ऑटो
बजाज ऑटो की जून बिक्री में भी जोरदार उछाल दर्ज की गयी। पुणे स्थित वाहन निर्माता ने जून में 3,46,136 इकाइयां बेचीं, जो कि मई के मुकाबले 27.3% की वृद्धि है। इसकी कुल घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री दोगुनी से अधिक बढ़कर 1,55,640 इकाई हो गई। कुल दोपहिया वाहनों का निर्यात 14% गिरकर 1,54,938 इकाई रह गया। कुल कमर्शियल वाहनों की बिक्री 13.5% बढ़कर 35,558 इकाई हो गई।
टीवीएस मोटर
टीवीएस मोटर की जून बिक्री में 51 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने पिछले महीने 2,51,886 इकाइयां बेचीं। मई में इसकी बिक्री 1,66,889 इकाई की रही थी। पिछले महीने मोटरसाइकिल की बिक्री 1,46,874 इकाई रही, जो इस साल मई में 1,25,188 इकाई थी। कंपनी की स्कूटर बिक्री जून में बढ़कर 54,595 इकाई हो गई जो मई में 19,627 इकाई थी। बता दें कि जून में ऑटोमोबाइल की बिक्री में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही थी, जो कि सही साबित हुई। असल में लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दी गई, जिससे बिक्री को सहारा मिला। माना जा रहा है कि इस महीने बिक्री में और भी अधिक सुधार हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications