Success Story : कभी साइकिल खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, आज है 11 हजार करोड़ रु के मालिक

Success Story : कभी-कभी आपका एक निर्णय आपकी पूरी लाइफ बदल सकता है ऐसा ही हुआ जुपल्ली रामेश्वर राव साथ। उनके एक निर्णय ने उनको फर्श से अर्श तक पहुंचा सकता है। जुपल्ली रामेश्वर राव महा सीमेंट और माई होम कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी के मालिक हैं।

प्रॉपर्टी में उनके निवेश किए हुए 50,000 रु ने उनको आज 11 हजार 400 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक बना दिया। अगर राव ने वर्ष 1980 में एक प्‍लॉट न खरीदा होता तो वे शायद आज हैदराबाद के दिल सुख नगर में होम्‍योपैथिक क्लिनिक ही चला रहे होते तो फिर आइए जानते है इनके बारे में।

success-story

महबूबनगर जिले में एक साधारण परिवार में रामेश्‍वर राव का जन्‍म हुआ। रामेश्‍वर राव को स्कूल जाने के लिए कई किलो मीटर पैदल चलना पड़ता था क्योंकि रामेश्वर राव के पिता के पास उन्हें साइकिल दिलवाने के लिए पैसे नहीं थे। उन्‍होंने जैसे-तैसे अपनी स्‍कूली शिक्षा हासिल की। इसके बाद वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए हैदराबाद आ गए।

उन्‍होंने हैदराबाद आकर होम्‍योपैथी की पढ़ाई की। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज में छात्र राजनीति भी शुरू कर दी। जिस वजह से उनके अच्‍छे-खासे संपर्क हो गए। जब उनकी पढ़ाई पूरी हो गई। इसके बाद उन्‍होंने दिलसुख नगर में होम्‍योपैथी क्लिनिक शुरू कर दिया।

उनका क्लिनिक बेहतर चलने लगा। यह वह वक्त था। जब हैदराबाद में रियल एस्‍टेट बिजनेस शुरू हुआ था। आबादी बढ़ रही थी। इसके साथ ही मकान और प्‍लॉट की मांग भी बढ़ रही थी।

उन्हें प्रॉपर्टी का नॉलेज नहीं था लेकिन वे अपनी होम्‍योपैथी क्लिनिक से हो रही कमाई से अधिक खुश नहीं थे। उन्होंने रिस्क उठाने का निश्चय किया और 50,000 रुपये लगाकर एक प्‍लॉट खरीद लिया।

उन्हें इस प्लांट से 3 गुना रिटर्न मिला। इसके बाद उन्होंने रियल एस्‍टेट कारोबार में अपनी किस्‍मत आजमाने का निर्णय लिया और होम्‍योपैथी क्लिनिक को बंद कर पूरी तरह प्रॉपर्टी के बिजनेस में लग गए।

उन्होंने वर्ष 1981 में माई होम कंस्ट्रक्शन नाम से रियल स्टेट कंपनी शुरू की। इस बिजनेस से उनको काफी सफलता मिली। उन्होंने कई रेजिडेंशियल सोसायटी और कमर्शियल बिल्डिंग भी बनाई।

इसके साथ ही रामेश्वर राव ने सीमेंट का कारोबार भी शुरू किया और महा सीमेंट नाम से एक कंपनी शुरू की आज इनकी का इस कंपनी का टर्नओवर 4000 करोड़ रुपए है। रामेश्वर राव ने सीमेंट और रियल एस्टेट कारोबार से काफी दौलत की है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज रामेश्वर राव की नेटवर्थ करीब 11,400 करोड़ रु है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+