Kailash Manasarovar Yatra: हिमालय की दुर्गम पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित कैलाश मानसरोवर को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। उत्तर प्रदेश के बाद अब राजस्थान सरकार भी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह सहायता राशि देवस्थान विभाग की ओर से उन श्रद्धालुओं को दी जाएगी, जिन्होंने विदेश मंत्रालय के माध्यम से अपनी यात्रा पूरी की है।

कैलाश मानसरोवर यात्रियों को मिलेगी वित्तीय सहायता
लगभग छह साल के अंतराल के बाद दोबारा शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार यह आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है।
राजस्थान के जो श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटेंगे, उन्हें देवस्थान विभाग की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। इसके लिए उन्हें विदेश मंत्रालय द्वारा जारी यात्रा पूर्णता प्रमाण पत्र के साथ यात्रा पूरी होने के दो महीने के भीतर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय या उपखंड अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा करना होगा। डॉक्यूमेंट्स की जांच के बाद 15 दिनों के भीतर स्वीकृति जारी की जाएगी और यह राशि बैंक चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से दी जाएगी।
फाइनेंशियल रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जोधपुर देवस्थान विभाग ने जानकारी दी है कि जो भी श्रद्धालु जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, वीजा, बोर्डिंग पास और संबंधित प्रमाणपत्र जमा कर देते हैं, उनकी सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
सहायता प्राप्त करने के लिए ये हैं शर्तें
- श्रद्धालु राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
- यात्रा विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से की गई हो।
- विदेश मंत्रालय द्वारा जारी यात्रा पूर्णता प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
- एक व्यक्ति को जीवन में केवल एक बार ही यह सहायता मिलेगी।
आवेदन ऐसे करें
कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटे राजस्थान के निवासी श्रद्धालु इस सहायता राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए, विभाग की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। अगर आवेदनों की संख्या अधिक होती है, तो चयन कम्प्यूटराइड लॉटरी प्रोसेस के माध्यम से किया जाएग।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications