Kalpataru IPO: प्राइमरी मार्केट में आज 24 जून से निवेश एक और आईपीओ खुलने जा रहा है. कल्पतरु लिमिटेड का आईपीओ मंगलवार से ओपन हो जाएगा, जिसके जरिए कंपनी की योजना 1590 करोड़ रुपए जुटाने की है. बता दें कि निवेशक 26 जून आईपीओ में बोली लगा सकते हैं. ।
कल्पतरु लिमिटेड आईपीओ से जुड़ी 10 बेहद जरूरी बातें
1) कल्पतरु लिमिटेड का बिजनेस क्या है?
1988 में स्थापित कल्पतरु लिमिटेड भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है. यह कल्पतरु ग्रुप का एक हिस्सा है, जोकि आवासीय, वाणिज्यिक, रिटेल और एकीकृत टाउनशिप प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी ने अब तक 70 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पूरी की हैं. फिलहाल में मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु और इंदौर जैसे शहरों में 40 प्रोजेक्ट्स चल रही हैं. इसके अलावा कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल और श्री शुभम लॉजिस्टिक्स जैसी ग्रुप कंपनियां इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स में कंपनी को सहायता प्रदान करती हैं.
2) कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्म कैसा है?
दिसंबर 2024 में समाप्त 9 महीनों में कल्पतरु ने 1,699 करोड़ रुपए की आय दर्ज की. इस दौरान 5.51 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया. जबकि इससे पहले FY2023 में 229.43 करोड़ रुपए और FY2024 में 116.51 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. इसका मतलब है कि कंपनी अब मुनाफे की राह पर लौट रही है. 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी पर 11,056 करोड़ रुपए का कर्ज था, जबकि उसकी कुल असेट 15,562 करोड़ रुपए थी.
3) कल्पतरु लिमिटेड आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग कब है?
यह आईपीओ 24 जून को खुलकर 26 जून को बंद हो जाएगा. शेयर अलॉटमेंट को संभवतः 27 जून को हो जाए. शेयरों को 30 जून को डीमैट खातों में क्रेडिट किया जा सकता है. जबकि कंपनी को 1 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है.
4) कल्पतरु लिमिटेड आईपीओ का साइज क्या है?
यह 1590 करोड़ रुपए का एक बुक बिल्डिंग इश्यू है, जिसमें 3.84 करोड़ शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू शामिल है. मोफतराज पी. मुनोट और पराग एम. मुनोट कंपनी के प्रमोटर हैं.

5) कल्पतरु लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड क्या है?
कल्पतरु आईपीओ का प्राइस बैंड 387 रुपए से 414 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. इस इश्यू में आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 36 शेयरों का है. रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 13,932 रुपए का निवेश करना होगा. एसएनआईआई (sNII) श्रेणी के निवेशकों के लिए न्यूनतम 14 लॉट (504 शेयर) खरीदने होंगे, जिसकी कुल राशि ₹2,08,656 होगी, जबकि बीएनआईआई (bNII) श्रेणी में न्यूनतम 68 लॉट (2,448 शेयर) के लिए ₹10,13,472 का निवेश करना होगा.
6) आईपीओ का इश्यू स्ट्रक्चर क्या है?
पब्लिक ऑफरिंग का लगभग 75% योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, करीब 10% रिटेल निवेशकों के लिए और शेष 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित होगा.
7) आईपीओ के उद्देश्य क्या हैं?
कंपनी आईपीओ से रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से दो टारगेट के लिए करेगी. पहला कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों द्वारा लिए गए कुछ कर्जों का पूर्ण या आंशिक रूप से पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान करने के लिए और दूसरा सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए होगा.
8) कल्पतरु लिमिटेड आईपीओ का मौजूदा जीएमपी (GMP) क्या है?
बाजार एनलिस्ट्स के मुताबिक अनलिस्टेड बाजार में कल्पतरु आईपीओ का जीएमपी 5 रुपए है, जो कैप प्राइस के मुकाबले 1.2 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा. हालांकि, शेयर की लिस्टिंग को लेकर स्पष्ट संकेत नहीं देता. यह अवैध भी है.
9) कल्पतरु लिमिटेड आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर कौन हैं?
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कल्पतरु आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं.
10) कल्पतरु लिमिटेड आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार कौन है?
एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिंक इनटाइम) इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications