Kargil Vijay Diwas 2025: हर साल 26 जुलाई का दिन भारत के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक होता है। यह वही दिन है जब 1999 में हमारी बहादुर सेना ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर फहराया था जीत का तिरंगा। इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है एक ऐसा मौका जब हम उन वीर जवानों को याद करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

क्या हुआ था कारगिल में?
1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल की ऊंची चोटियों पर युद्ध हुआ था। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी और ऊंचाई वाले इलाकों पर कब्जा कर लिया था। हमारी सेना ने 'ऑपरेशन विजय' चलाकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। यह युद्ध लगभग दो महीने तक चला और इसमें भारत के सैकड़ों जवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
एकता, साहस और बलिदान की मिसाल
कारगिल युद्ध केवल एक सैन्य विजय नहीं थी, बल्कि यह उस जज्बे की कहानी है जहां हर भारतीय जवान ने देश के लिए अपने कर्तव्य को सबसे ऊपर रखा। इस युद्ध ने हमें दिखाया कि जब बात देश की रक्षा की हो, तो हमारे सैनिक जान की बाजी लगाकर भी दुश्मनों को पीछे धकेल सकते हैं।
देशभर में हो रहा है वीरों को सलाम
देश के कोने-कोने में आज कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि सभाएं, मार्च और वीरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर लद्दाख के कारगिल वॉर मेमोरियल तक हर जगह लोगों ने वीरों को याद किया।
संदेशों के जरिए करें वीरों को याद
इस खास दिन पर लोग सोशल मीडिया पर भी अपने वीर जवानों को सलाम कर रहे हैं। कई लोग देशभक्ति से भरे संदेश, कविताएं और पोस्ट शेयर कर रहे हैं ताकि नई पीढ़ी भी समझ सके कि आजादी और सुरक्षा यूं ही नहीं मिलती इसके पीछे हजारों बलिदानों की कहानियां छुपी हैं।
युवाओं के लिए प्रेरणा हैं कारगिल के नायक
कारगिल के वीर नायक जैसे कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट अनुज नैय्यर, मेजर राजेश अधिकारी और कई बाकी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उनके साहस और समर्पण की कहानियां स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई जाती हैं।
अंतिम सलाम
कारगिल विजय दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं है, यह एक भावना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब देश की बात हो, तो हमारे जवान हमेशा आगे खड़े रहते हैं। आइए, हम भी आज संकल्प लें कि हम अपने देश की सुरक्षा और एकता के लिए हमेशा सचेत और जागरूक रहेंगे।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications