Karnataka School Closed Today: कर्नाटक में पिछले काफी समय से बारिश हो रही है। इसके कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से आम जन जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। इस मौसम में स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर बृहस्पतिवार के लिए सभी प्राथमिक और उच्च विद्यालयों और आंगनवाड़ियों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है।

भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी
राज्य सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी कि 27 जून को स्कूलों में और आंगनवाड़ियों में छुट्टी रहेगी। मंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार 27 जून को मंगलुरु के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है और साथ ही रेड अलर्ट घोषित किया गया है। सिर्फ यही नहीं, मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने का निर्देश दिया गया है। लोगों को समुद्र तट या नदी किनारे जाने का सुझाव दिया गया है।
IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज सुबह 8:30 बजे तक तटीय कर्नाटक के जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी एम.पी. मुल्लाई मुहिलन ने कल दक्षिण कन्नड़ जिले में सभी स्कूलों में छुट्टी रखे जाने के निर्देश दिये।
मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 28 जून से 30 जून तक भी कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ समेत सभी तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है।
पिछले 24 घंटों में दक्षिण कन्नड़ के बंटवाल तालुक के मांची में सबसे ज्यादा 188 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान इस क्षेत्र में हुई यह सबसे ज्याजा बारिश थी। अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई, जिसमें बालथिला में 143.5 मिमी, बालेपुनी में 141.5 मिमी, मालवूर में 129.5 मिमी, कोटेकर में 123.5 मिमी और गोल्थामजालु में 123 मिमी बारिश हुई है। इस क्षेत्रों में आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने की उम्मीद है। ऐसे में मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की भी संभावना जताई है।
इस साल अलग दिखा है मानसून पैटर्न
इस साल कर्नाटक में मानसून के पहले तीन सप्ताह में बारिश का अलग अलग पैटर्न देखने को मिला है। कर्नाटक स्टेट नैचुरल डिसास्टर मॉनिटरिंग सेंटर (KSNDMC) के अनुसार, बेंगलुरु और उत्तर कर्नाटक में भारी बारिश हो रही है। जबकि, तटीय और मलनाड जिलो में हल्की बारिश हुई है।
कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर लिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई एहतियाती उपाय बताए हैं। संभावित बाढ़ और भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों की पहचान की गई है, और आवश्यक सावधानियां लागू की गई हैं। लोगों और पर्यटकों को जलभराव वाले क्षेत्रों, झीलों, नदी के किनारों और समुद्र तटों से बचने की सलाह दी गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications