
Karnavati Finance Share : स्मॉल कैप स्टॉक्स में जोखिम तो होता है, मगर इनमें बेहतर रिटर्न देने की क्षमता होती है। ऐसा ही एक शेयर है फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनी कर्णावती फाइनेंस का। इस शेयर ने बहुत शानदार रिटर्न दिया है। अब आगामी 24 फरवरी 2023 को इसका शेयर स्प्लिट होने जा रहा है। स्प्लिट का मतलब है कि कंपनी 1 शेयर को 10 शेयरों में विभाजित कर देगी। हालांकि जिस अनुपात में शेयर स्प्लिट होगा, उसी अनुपात में कंपनी के शेयर का मार्केट प्राइस भी विभाजित होगा। बात करें इस शेयर के रिटर्न की तो कर्णावती फाइनेंस का स्टॉक बीते काफी समय से लगातार बढ़ रहा है। आज ये अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही आज भी इसमें ऊपरी सर्किट लगा हुआ है।
आज कितने पर है शेयर
आज सुबह के कारोबार में ही कर्णावती फाइनेंस का स्टॉक 4.98 फीसदी चढ़ गया। बीते शुक्रवार को यह शेयर 185.35 रु पर बंद हुआ था। उससे पहले कंपनी ने 14 फरवरी 2023 को शेयरों के सब-डिवीजन (स्प्लिट) के लिए रिकॉर्ड डेट तय की थी। इस समय यह शेयर 4.98 फीसदी की तेजी के साथ 190.80 रु पर है, जो कि इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर है। इस शेयर का 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 14.15 रु रहा है।
1 साल में बरसाया पैसा
कर्णावती फाइनेंस का शेयर 1 साल में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 21 फरवरी 2022 को 23.35 रु पर था, जबकि आज यह 190.80 रु पर पहुंच गया है। इस शेयर ने इस दौरान 717.13 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 8 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 8 लाख रु से अधिक बन गए।
6 महीनों का रिटर्न
कर्णावती फाइनेंस का शेयर 6 महीनों में भी काफी भारी रिटर्न देने वाला शेयर रहा। कंपनी का शेयर बीएसई पर 26 अगस्त 2022 को 30 रु पर था और अब यह 190.80 रु पर है। इस शेयर ने 6 महीनों में 536 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। यानी इसने निवेशकों का पैसा 6 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 6 लाख रु से अधिक बन गए।
बाकी अवधियों का रिटर्न
कर्णावती फाइनेंस लिमिटेड की मार्केट कैपिटल इस समय 191.75 करोड़ रु है। कंपनी का शेयर काफी समय से लगातार सकारात्मक रिटर्न दे रहा है। 5 दिन में यह 23.06 फीसदी, 1 महीने में 14.66 फीसदी, 2023 में अब तक 10.32 फीसदी और 5 सालों में 525.57 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
कंपनी की प्रोफाइल
केएफएल के नाम से मशहूर कर्णावती फाइनेंस लिमिटेड भारत में समृद्ध डायवर्सिफाई फाइनेंशियल सर्विस कंपनी में से एक है, जो देश भर में क्लाइंट्स की एक डायवर्सिफाई कैटेगरी के लिए एंड-टू-एंड लोन, फाइनेंसिंग और वेल्थ मैनेजमेंट सॉल्यूशन पेश करती है। केएफएल पर्सनल और बिजनेस लोन, संपत्ति के बदले लोन, गोल्ड लोन, डिजिटल लोन, माइक्रो फाइनेंस आदि सेगमेंटों में भी कई सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। कर्णावती फाइनेंस लिमिटेड को वर्ष 1984 में एक एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी) के रूप में शुरू किया गया था।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications