Karur Vysya Bonus Issue Record Date : स्टॉक मार्केट में लिस्टेड लगभग तमाम कंपनियों ने जून तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। कुछ कंपनियों ने तिमाही नतीजों के साथ अपने निवेशकों को डिविडेंड और बोनस शेयर देने की घोषणा की है और साथ में स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉरपॉरेट एक्शन का भी ऐलान किया है।

अब इन तमाम कॉरपॉरेट एक्शन को लेकर निर्धारित रिकॉर्ड डेट के अनुसार उन कंपनियों के शेयर अलग-अलग कारोबारी दिन में बाज़ार के फोकस में हैं। इसी कड़ी में बैंकिंग सेक्टर की कंपनी करूर वैश्य बैंक के शेयर बोनस इश्यू को लेकर अगले हफ्ते निवेशकों के रडार पर रहने वाले हैं।
करूर वैश्य बैंक ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यदि आप इस बोनस शेयर का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास 5 दिनों का समय है। बोनस इश्यू को लेकर एक्स-डेट के तौर पर कारोबार कर से पहले आज यानी 20 अगस्त (बुधवार) को स्टॉक में थोड़ी कमज़ोरी देखी गई।
Karur Vysya Share Price
कारोबारी सत्र के दौरान करूर वैश्य के शेयर बीएसई पर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 258.10 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गए। बीते कारोबारी दिन स्टॉक 262.80 रुपये पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक दोपहर के 1:45 बजे बीएसई पर करूर वैश्य बैंक के शेयर 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ 258.60 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 277.55 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 184.40 रुपये है। कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 20,691.56 करोड़ रुपये था।
Karur Vysya Bonus Issue Ratio
एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, करूर वैश्य बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने निवेशकों को 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर देने की सिफारिश की है। यानी बैंक पात्र शेयरधारकों को हर 5 शेयर पर फ्री में 1 शेयर देगी।
Karur Vysya Bonus Issue Record Date
एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, बोनस इश्यू को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए बोर्ड ने 26 अगस्त (मंगलवार) की तारीख तय की है। यानी 26 अगस्त तक जिस भी निवेशक के पास बैंक के शेयर होंगे उन्हें इसका लाभ मिलेगा। ऐसे में देखें तो इसका फायदा लेने के लिए निवेशक के पास 5 दिन का समय है। 26 अगस्त को शेयर खरीदने वालों को इसका लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट रूल के तहत किसी भी कारोबारी दिन में खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में ट्रांसफर होते हैं। ऐसे में आज तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Karur Vysya Share Price History
करूर बैंक के शेयर पिछले 6 महीने में 18 फीसदी चढ़े हैं जबकि एक साल में 17 फीसदी उछले हैं। पिछले दो साल में स्टॉक 121 फीसदी चढ़ा है। पिछले तीन साल में निवेशकों को 300 फीसदी से अधिक जबकि पांच साल में 600 फीसदी से अधिक के रिटर्न मिले हैं, यानी निवेशकों का पैसा 7 गुना से अधिक कर दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications