Digital Loan App: आज के समय पर लोन देने के लिए ढेर सारे डिजिटल ऐप उपलब्ध है, इन एप के माध्यम से लोन आसानी से भी मिल जाता है। लेकिन डिजिटल एप से लोन के लिए अप्लाई करते हुए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आज का समय डिजिटल का है और आज वन क्लिक के माध्यम से बहुत कुछ संभव है। डिजिटल एप ने उधार लेने की प्रक्रिया को आजकल बहुत आसान और सुविधाजनक बना दिया है। चलिए हम आपको बताते हैं कि ऑनलाइन एप के माध्यम से लोन पाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

डिजिटल ऐप से लोन लेने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें (precaution while applying for loan with digital App)
- एप के माध्यम से लोन के लिए अप्लाई करते समय सबसे जरूरी ध्यान रखने वाली बात है लोन का ब्याज दर। इसके बाद आपकों आवेदन शुल्क, प्रसंस्करण शुल्क, देर से भुगतान शुल्क आदि जैसे शुल्कों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए। इसके लिए आपको टर्म एंड कंडिशन को बहुत ध्यान से पढ़ना होगा। बैंक और एनबीएफसी जैसे डिजिटल ऋणदाता लोन की राशी जारी करने से पहले विभिन्न तथ्य जारी करते हैं।
-मुख्य तथ्य विवरण में ऋण राशि, बीमा शुल्क, कार्यकाल, पुनर्भुगतान आवृत्ति, किश्तों और अन्य विवरण के साथ कूलिंग-ऑफ अवधि, ऋण वसूली उपकरण, शिकायत निवारण अधिकारी जैसे विवरण का भी उल्लेख रहता है।
- लोन देने वाले कंपनी को मुख्य तथ्य विवरण भेजना चाहिए क्योंकि लोन लेने वाले का ई-मेल या एसएमएस को पंजीकृत किया गया है। कंपनी से यह जरूर जान ले की वह हर ईएमआई के भुगतान के लिए ईमेल भेजेगी की नहीं।
- लोन स्वीकृत होने के बाद, उधारकर्ता को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ब्याज सहित ऋण चुकाने के लिए कुछ समय दिया जाता है। बैंकों और एनबीएफसी को अपनी खुद की कूलिंग-ऑफ अवधि निर्धारित करने की अनुमति है जो कम से कम 1 दिन की होनी चाहिए।
- कोई उधार देने वाला ऐप चुनते समय ब्याज दरों, शर्तों, कार्यकाल और पुनर्भुगतान विकल्पों की तुलना करें। अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुनें।

- ऑनलाइन धोखाधड़ी की संख्या बहुत बढ़ी है। इसलिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे पता, पिन, बैंक विवरण और खाता संख्या से संबंधित गैर-सत्यापित या अनौपचारिक स्रोतों से हमेशा सावधान रहें। उधार लेने से पहले हमेशा स्रोत को सत्यापित करें।
- ऋण भुगतान प्रक्रिया में किसी तीसरे पक्ष को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ऋण का भुगतान सीधे उधारकर्ता के बैंक खाते में किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए एक डिजिटल ऐप बैंक के माध्यम से ऋण प्रदान करता है फिर ऋण का भुगतान सीधे बैंक के माध्यम से किया जाएगा, न कि किसी ऐप के माध्यम से। इस बात की जानकारी जरूरी कर लें।
- चूंकि ऋण हमारे वित्तीय संकटों में मदद करते हैं। कठिन समय में ऋण की आवश्यकता होती है। किसी भी डिजिटल ऐप से उधार लेने से पहले सबसे सुरक्षित डील पाने के लिए इन महत्वपूर्ण बातों का हमेशा ध्यान रखें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications