नई दिल्ली, जुलाई 12। देश में पैसों वालों के फ्यूल के रेट पर काफी चर्चा होती रहती है। लेकिन गरीबों के फ्यूल यानी मिट्टी के तेल के रेट पर कोई चर्चा नहीं होती है। यही कारण है कि गरीब इस वक्त मिट्टी का तेल तक नहीं खरीद पा रहे हैं। इस वक्त देश के ज्यादातर हिस्सों में मिट्टी का तेल पेट्रोल और डीजल से भी महंगा बिक रहा है।
आइये जानते हैं कि देश में फ्यूल के रेट को लेकर ये क्या चल रहा है।
पहले जानिए आज चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट
- दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
- कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर है।
- मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है।
- चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है।
अब जानिए मिट्टी के तेल के आज क्या है रेट
सरकार ने दिल्ली को मिट्टी के तेल से फ्री शहर घोषित कर दिया है। यही कारण है कि इंडियन ऑयल की बेवसाइट पर दिल्ली में मिट्टी के तेल का रेट नहीं दिया गया है। वहीं कोलकता में यह 101.76 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा मुम्बई में मिट्टी के तेल का रेट 97.56 रुपये प्रति लीटर है। इस प्रकार से साफ साफ जाना जा सकता है कि बड़े शहरों में मिट्टी का तेल पेट्रोल और डीजल से भी महंगा बिक रहा है।
अब जानिए केवल 15 रुपये में कहां बिक रहा है मिट्टी का तेल।
चेन्नई में रेट है केवल 15 रुपये लीटर
इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार चेन्नई में मिट्टी का तेल केवल 15 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। यहां पर 1 अक्टूबर 2020 से मिट्टी का तेल 15 रुपये लीटर की दर से ही बेचा जा रहा है। वहीं इसके पहले यह काफी समय तक 13.6 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था।
अब जानिए कितनी तेजी से बढ़ा मिट्टी के तेल का रेट
इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार कोलकाता में 2004 में मिट्टी का तेल 9.3 रुपये लीटर था। वहीं मुम्बई में मिट्टी के तेल का रेट 9.26 रुपये प्रति लीटर था। वहीं दिसंबर 2014 में मिट्टी के तेल का रेट कोलकाता में 16 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसके अलावा यह मुम्बई में यह रेट 15.14 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं अब यह कोलकाता में 101.76 रुपये प्रति लीटर और मुम्बई में 97.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इस प्रकार से साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गरीबों का यह ईंधन कितनी तेजी से महंगा हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications