
KFin Technologies IPO : किसी भी कंपनी का आईपीओ कमाई का एक अच्छा मौका होता है। 2022 में कई आईपीओ आए हैं। खास कर 2022 खत्म होते-होते तो मानो आईपीओ की बाढ़ आ गयी है। इसी कड़ी में एक और आईपीओ खुला है। ये है केफिन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ। केफिन टेक्नोलॉजीज एक प्रमुख टेक्नोलॉजी-ड्रिवन फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म है। इसके आईपीओ में 2.37 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे गये हैं। दोपहर करीब 12 बजे तक इनमें से 2.41 लाख शेयरों के लिए कंपनी को आवेदन भी मिल गये हैं। यानी कि इसका 1 प्रतिशत आईपीओ सब्सक्राइब हो गया है।
आईपीओ का साइज और प्राइस बैंड
केफिन टेक्नोलॉजीज का अपने पब्लिक इश्यू के माध्यम से 1,500 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है। ये इसकी प्रमोटर जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड प्राइवेट लिमिटेड का ऑफर फॉर सेल है। इस आईपीओ ऑफर में प्राइस बैंड 347-366 रुपये प्रति शेयर का है। जहां तक निवेश के मौके की बात है तो यह इश्यू 21 दिसंबर को बंद होगा। आप 21 दिसंबर तक ही निवेश कर सकते हैं।
एंकर निवेशकों से 675 करोड़ रुपये जुटाए
आईपीओ खुलने से पहले केफिन टेक्नोलॉजीज ने शुरुआती शेयर-बिक्री से एंकर निवेशकों से 675 करोड़ रुपये जुटाए लिए। शुक्रवार को बीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक सर्कुलर में कहा गया है कि कंपनी ने 44 फंडों को 366 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 1.84 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया, जिससे कंपनी को 675 करोड़ रु मिले।
इन म्यूचुअल फंड्स को मिले शेयर
जिन एंकर निवेशकों (कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स) को शेयर आवंटित किए गए, उनमें गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर) पीटीई, मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) पीटीई, कोपथल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस, पाइनब्रिज ग्लोबल फंड्स और परी वाशिंगटन इंडिया मास्टर फंड लिमिटेड शामिल हैं। इसके अलावा, एक्सिस म्यूचुअल फंड, सुंदरम म्यूचुअल फंड, एडलवाइस म्यूचुअल फंड और यूटीआई म्यूचुअल फंड को भी शेयर आवंटित किए गए।
10 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व
रिटेल निवेशकों ने आवंटित शेयरों में से 5 प्रतिशत के लिए बिड दाखिल कर दी है, जबकि हाई-नेटवर्थ वाले लोगों ने उनके लिए रिजर्व 64.84 लाख शेयरों में से 6,840 शेयरों के लिए आवेदन कर दिए हैं। वहीं योग्य संस्थागत खरीदारों (क्वालिफाइड इंस्टिट्यूश्नल बायर्स) ने अभी तक ऑफर के लिए बिड दाखिल करना शुरू नहीं किया है। कंपनी ने योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए 75 प्रतिशत शेयर, हाई-नेटवर्थ वालों के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए शेष 10 प्रतिशत शेयर आरक्षित किए गए हैं।
कब होगा शेयर लिस्ट
कंपनी के इक्विटी शेयर 29 दिसंबर को शेयर बाजारों में लिस्ट होंगे। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, जेपी मॉर्गन इंडिया, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और जेफरीज इंडिया इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। केफिनटेक एक निवेशक और इश्युअर सॉल्यूशन प्रोवाइडर है, जो म्यूचुअल फंड, वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ), वेल्थ मैनेजर, पेंशन फंड और कॉर्पोरेट इश्युअर जैसे वेल्थ मैनेजर्स के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया और हांगकांग में अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को सर्विस प्रोवाइड करती है। निवेशक न्यूनतम 40 शेयरों और फिर उसके मल्टीपल में बिड लगा सकते हैं। यानी शेयरों की लॉट का साइज 40 शेयरों का है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications