नयी दिल्ली। भारत में त्योहारी सीजन आ गया है। इस मौके पर हर साल कंपनियां और बैंक तरह-तरह के ऑफर्स लेकर आते हैं। इस साल भी ऑफर्स की शुरुआत हो चुकी है। एसबीआई डेबिट कार्ड पर ईएमआई सर्विस दे रहा है। मारुति सहित कई कार कंपनियां अपनी गाड़ियों पर दमदार डिस्काउंट दे रही हैं। इसी बीच भारत के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक ने लोन पर खास ऑफर्स पेश किए हैं। एचडीएफसी बैंक ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खास लोन ऑफर लेकर आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक के ऑफर के तहत अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और बाकी लोगों को ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और गोल्ड लोन पर भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं। एचडीएफसी बैंक के ऑफर्स 9 अक्टूबर से शुरू किए गए हैं।
किस तरह मिलेगा बैंक के ऑफर का फायदा
हर साल एचडीएफसी बैंक 'त्यौहारी धमाका ऑफर' लेकर आता है। इस साल भी इस ऑफर की शुरुआत हो चुकी है। दरअसल बैंक इस ऑफर के जरिए लोगों को कार, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल लोन पर छूट देता है। बैंक की तरफ लोन पर प्रोसेसिंग फीस में तो छूट दी ही जाएगी, इसके साथ साथ ईएमआई पर भी फायदा मिलता है और अगर आप निश्चित समय से पहले लोन लौटा दें तो आपको विशेष छूट मिलेगी।
ये हैं धमाकेदार ऑफर्स
सबसे अहम फायदा ये है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एचडीएफसी बैंक की तरफ से शून्य प्रोसेसिंग फीस पर लोन दिया जाएगा। इसके अलावा आप मात्र 1999 रु की डाउन पेमेंट पर लोन ले सकते है। पहले 6 महीनों के लिए बैंक ईएमआई पर 25 फीसदी की छूट देगा। किसान गोल्ड लोन योजना एचडीएफसी बैंक की एक और स्पेशल लोन स्कीम है, जिसके तहत आपको सिर्फ आधा प्रोसेसिंग शुल्क चुकाना होगा। माना जा रहा है कि ये ऑफर एचडीएफसी बैंक के 30 सितंबर से चल रहे ऑफर का ही दूसरा पार्ट है।
क्या है एचडीएफसी बैंक की तैयारी
गौरतलब है कि एचडीएफसी बैंक ने सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) नेटवर्क से पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का मकसद बैंक ऑफर्स को देश के हर कोने में पुहंचाना है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के अलावा इन ऑफर्स का फायदा अर्ध शहरी (Semi Urban) क्षेत्रों के लोगों को भी मिल सकेगा। अहम बात ये है कि सीएससी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 1.2 लाख रजिसटर्ड कारोबारी भी यह सुविधा देंगे। इसके अलावा 3000 लोकल कारोबारी, जो बैंक से जुड़े हुए हैं, भी इन लोन ऑफर्स को बैंक की तरफ से पेश करेंगे।
लोन पर एक और राहत
हाल ही में आरबीआई ने लोन पुनर्गठन नीति को मंजूरी दे दी थी। योजना के तहत बैंकों ने कर्जदारों को दो साल की मोहलत देने की पेशकश शुरू की है। जिन बैंकों ने ये पेशकश शुरू की है उनमें एचडीएफसी बैंक भी शामिल है। मगर एचडीएफसी बैंक लोन के पुनर्गठन के लिए आपसे अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस लेगा। असल में उधारकर्ताओं को इस स्कीम में अतिरिक्त ब्याज और शुल्क सहित ज्यादा लागत झेलनी पड़ेगी। एचडीएफसी बैंक की तरह एसबीआई उधारकर्ताओं से लोन के बचे हुए कार्यकाल पर प्रति वर्ष 0.35 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज वसूलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications