Online Loan Apps: आजकल टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा एडवांस हो गई है और इसका फायदा लगभग सभी को मिल रहा है। अगर आप लोन लेने के लिए परेशान है तो हम आपको बता दें कि आप घर बैठे अपने मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी आसानी से लोन ले सकते हैं। रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट में पता चलता है कि लोग एजुकेशन लोन सबसे ज्यादा ले रहे हैं। इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक एजुकेशन लोन लेने वाले यूजर्स की संख्या में 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। इस साल 1,10,715 करोड़ रुपए का लोन दिया गया है, जबकि पिछले साल अक्टूबर महीने में यह आंकड़ा 96,853 करोड़ रुपए का था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 5 साल में एजुकेशन लोन में बहुत तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासतौर पर विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों ने पिछले 1 साल के अंदर 40 से 60 लाख रुपए का लोन लिया है। एक आंकड़े के मुताबिक अमेरिका में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा लोन लिया है। यूएस एंबेसी और उनके कांसुलेट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच करीब 1,40,000 छात्रों को अमेरिका का वीजा जारी किया गया है। गौरतलब है कि इसमें ज्यादातर संख्या उन छात्रों की रही है, जो एजुकेशन लोन लेकर पढ़ाई करने गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोन पोर्टफोलियो बढ़ने के पीछे की सबसे बड़ी वजह लोन लेने की प्रक्रिया का आसान हो जाना है। यही कारण है कि लोग एजुकेशन और दूसरे प्रकार के लोन के लिए आसानी से अप्लाई कर पाते हैं। अबतक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से कई बैंक अपने यूजर्स को लोन मुहैया करवा रहे हैं। सिर्फ एजुकेशन ही नहीं आप दूसरे तरह के लोन भी अपने मोबाइल से बड़ी आसानी से ले सकते हैं।
एजुकेशन लोन लेना काफी आसान है, इसी लिए लोग अक्सर इसे लेने के लिए प्रयास करते हैं। कई सारी एनबीएफसी इसके लिए काफी एक्टिव नजर आती हैं। आपको बताते चलें कि कुछ बैंक तो छात्रों को विदेश में पढ़ाई करने के लिए बिना किसी कोलैट्रल के 50 लाख रुपए तक रका लोन दे देते हैं। आपको बताते चलें इन लोन की सबसे खास बात ये होती है कि आप इन्हें बिना किसी दिक्कत के घर बैठे बड़ी आसानी से प्रोसेस कर सकते हैं। इस लोन के लिए जो केवाईसी होती है उसके लिए भी आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
इस मामले में एचडीएफसी बैंक जैसे कई अन्य बैंक काफी तेजी से लोन को प्रोसेस करते हैं। इसके बाद ये लोन में मांगी गई राशी को आसानी के साथ काफी जल्दी डिसबर्स कर दिया जाता है। ज्यदातर मामलों में बैंक के द्वारा लोन सिर्फ 7 दिनों के समय के अंदर डिसबर्स कर दिया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनबीएफसी पर एजुकेशन लोन पर ग्रोथ 100 प्रतिशत तक की है। इसके अलावा कई और एप्लीकेशन भी हैं जो पर्सनल लोन भी बड़ी आसानी से देते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications