नयी दिल्ली। चाहें आप नौकरी करें या बिजनेस आज के वक्त में कमाते हुए ही बुढ़ापे की तैयारी करना अक्लमंदी है। ये फॉर्मुला नौकरी वालों पर विशेष रूप से फिट बैठता है, क्योंकि उन्हें एक दिन रिटायर होना है। इसलिए बेहतर है कि हर महीने आप अपनी इनकम में से कुछ पैसा अपने भविष्य के लिए बचाते रहें। ध्यान रहे कि सिर्फ पैसा बचाना काफी नहीं है, बल्कि आपको उस पैसे सही जगह निवेश या किसी अच्छी स्कीम में जमा भी करना होगा, क्योंकि एक तो उससे आप उस पैसे पर रिटर्न हासिल कर सकेंगे, जिससे आपकी पूंजी बिना कुछ किए बढ़ती रहेगी। दूसरे आप महंगाई को हरा सकेंगे। क्योंकि जो चीज आज 100 रु की है वो कल 100 रु की नहीं रहेगी। अब यदि आप पैसा ऐसे ही रखेंगे तो फायदा नहीं होगा। बल्कि उसे निवेश करके आपके 100 रु भी ज्यादा हो जाएंगे। यहां हम आपको ऐसी 4 सरकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे जिनमें निवेश करके आपका फ्यूचर सुरक्षित होगा और बुढ़ापा चेन से कटेगा।
अटल पेंशन योजना
मोदी सरकार ने 2015 में अटल पेंशन योजना लॉन्च की थी। इस योजना का मकसद असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अपने फ्यूचर के लिए पैसा जमा करने की सुविधा मुहैया करना है। यदि आप इस योजना से जुड़ें तो आपको 5000 रु महीना तक की पेंशन मिल सकती है। 60 साल की आयु से आपकी पेंशन शुरू हो जाती है। जहां तक योजना के मासिक प्रीमियम का सवाल है तो 18 साल वाले किसी व्यक्ति को 60 वर्ष की आयु में 1,000 रुपये मासिक पेंशन हासिल करने के लिए हर महीने सिर्फ 42 रुपये देने होंगे। वहीं 5,000 रुपये की मासिक पेंशन हासिल करने के लिए आपको 60 साल की आयु तक मासिक 210 रुपये देने होंगे। 40 साल वालों को 1,000 रुपये की पेंशन के लिए 291 रुपये और 5000 की पेंशन के लिए 1,454 रुपये का प्रीमियम हर महीने जमा करना होगा।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को 60 साल की उम्र के बाद 3000 रु की मासिक पेंशन मिलती है। 18 से 40 साल का कोई भी वो भारतीय नागरिक इस योजना से जुड़ सकता है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करता हो। बुनियादी तौर पर ये योजना मजदूरों, ड्राइवर, नाई, धोबी, घरेलू सहायक आदि जैसे कामगारों के लिए है। इस योजना में मासिक 15000 रु इनकम से अधिक इनका वाला आवेदन नहीं कर सकता।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
ये भी एक पेंशन योजना है, जो 18 साल से लेकर 40 साल तक की उम्र वाले किसानों के लिए शुरू की गई थी। इस योजना में किसानों को 3,000 रुपए की मासिक पेंशन मिलती है। आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 20 लाख से अधिक किसान जुड़े चुके हैं। पीएम किसान मनधन योजना में 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का मासिक योगदान देना होता है। इस योजना में भी 2 बड़ी शर्तें हैं। किसान की जमीन 2 हेक्टेयर तक हो और उसकी मासिक इनकम 15 हजार रुपये से कम हो।
प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना
मोदी सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना पिछले साल लॉन्च की गई थी। इस स्कीम का उद्देश्य लघु कारोबारियों, उद्मियों और दुकानदारों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन देने का है। सरकार का लक्ष्य देश के ऐसे 3 करोड़ कारोबारियों को इस योजना से जोड़ने का है। योजना से जुड़ने वाले छोटे कारोबारियों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलनी शुरू होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications