1 अप्रैल से बदल रहे हैं कई सारे नियम, जानें किनसे होगा फायदा और किनसे नुकसान

Rules Changed From April 1 2024: आज 1 अप्रैल है और आज से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो चुका है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ कई ऐसे बदलाव हुए हैं जिनका असर सीधे आप पर पड़ेगा। इनमें से कुछ बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं और कुछ का आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको 1 अप्रैल से होने वाले चेंज के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

1 अप्रैल से बदलने वाले नियमों में ईपीएफओ का नया नियम, गैस सिलेंडर की सस्ती कीमतें, नई टैक्स रेजीम से जुड़े नियम, नेशनल पेंशन सिस्टम का टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा बढ़ाया गया डेबिट कार्ड का मेंटेनेंस चार्ज जैसे कई नियमों में परिवर्तन देखने को मिला है। आज हम आपको ऐसे ही रूल चेंज के बारे में बताने जा रहे हैं।

Rules change

न्यू टैक्स रिजीम

आज यानी 1 अप्रैल 2024 से नई टैक्स रेजीम को डिफॉल्ट विकल्प बना दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप पुरानी टैक्स रेजीम को नहीं सेलेक्ट करते हैं तो आपका टैक्स कैलकुलेशन अपने आप नई टैक्स रिज्यूम के तहत किया जाएगा।

सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

आज से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक कम हो गए हैं। वहीं देश की राजधानी में यह 30.50 रुपए सस्ता हो गया है।

ईपीएफओ के नियम में बदलाव

एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने आपके फंड बैलेंस के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसफर का सिस्टम लगा दिया गया है। इस नए सिस्टम के तहत अगर आप कोई नई नौकरी ज्वाइन करते हैं तो आपको मैन्युअल फंड ट्रांसफर के लिए रिक्वेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी। ईपीएफओ अपने आप पीएफ बैलेंस को आपके नए एंपलॉयर के अकाउंट में जमा कर देगा। इस सुविधा से अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बढ़ाई डेबिट कार्ड की मेंटेनेंस फीस

एसबीआई के द्वारा 1 अप्रैल 2024 से डेबिट कार्ड पर लगने वाली मेंटेनेंस फीस को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अलग-अलग डेबिट कार्ड पर अलग-अलग फीस लगेगी। करण के तौर पर जी क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने में पहले 175 रुपए का चार्ज लगता था अब वह पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगा।

कार और एसयूवी की कीमत बढ़ी

नया वित्त वर्ष चालू होने के बाद टाटा के कमर्शियल व्हीकल, के अलावा टोयोटा के व्हीकल्स और दूसरी कंपनियों की गाड़ियों की कीमत बढ़ गई है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल पर मिलने वाली सब्सिडी को भी 31 मार्च 2024 के बाद से बंद कर दिया गया है। सरकार ने इस बात की जानकारी दी है कि 31 मार्च के बाद से इलेक्ट्रिक व्हीकल पर आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+