Saving Bank Account: कुछ छोटे, प्राइवेट बैंक और लघु वित्त बैंक भारत के बड़े बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज दर देने के लिए जाने जाते हैं। इनके सेविंग अकाउंट में पैसे जमा करने से आपको सालाना करीब 8 प्रतिशत तक का फायदा मिल सकता है। आरबीआई के रेपो रेट को फॉलो करते हुए कुछ बैंकों ने 4 से लेकर 6.5 प्रतिशत तक इंटरेस्ट बढ़ाया। लेकिन इनकी तुलना में छोटे बैंकों ने सेविंग अकाउंट पर करीब 8 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट रेट ऑफर किया है। अगर आप भी सेविंग अकाउंट में एफडी जैसा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो इन बैंकों में अपने पैसे जमा कर सकते हैं।
आइए आपको इन बैंक के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हैं। इन सभी बैंक में पैसे रखकर आपको फिक्स्ड डिपॉजिट के बराबर या उससे ज्यादा का रिटर्न सेविंग अकाउंट पर मिलता है और इनसे आप अपने पैसे कभी भी बिना किसी टेंशन के निकल सकते हैं, जिस पर कोई भी चार्ज नहीं लगता है। हालांकि इनमें से कुछ बैंक में एक मिनिमम अमाउंट मेंटेन करके रखना पड़ता है।

डीसीबी बैंक एक ऐसा बैंक है, जो आपको 8 प्रतिशत तक का इंट्रेस्ट रेट सेविंग अकाउंट पर देता है। यह बैंक प्राइवेट बैंक में सबसे बेहतरीन इंट्रेस्ट रेट देने के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके अकाउंट में आपको 2500 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक का मिनिमम अकाउंट बैलेंस रखना अनिवार्य है। इस बैंक में अगर आप 10,00,00 रुपए जमा करते हैं तो आपको 1 साल में 8000 रुपए रुपए का इंट्रेस्ट मिलेगा। कई बड़े बैंक तो फिक्स डिपॉजिट पर भी इतना रिटर्न नहीं देते हैं।
डीबीएस बैंक काफी ज्यादा फेमस बैंक है। इसके सेविंग अकाउंट पर आपको 7 प्रतिशत तक का जबरदस्त रिटर्न मिलता है। यानी अगर आप इसमें 1 लाख रुपए जमा करते हैं तो सालाना आपको ₹7000 का ब्याज मिलेगा। कई बड़े और दूसरे बैंक में अगर आप अपने 10,00,00 रुपए जमा करते हैं, तो आपको मात्र 5000 से लेकर 6000 रुपए तक का रिटर्न मिलता है। इसमें आपको एवरेज क्वार्टरली बैलेंस 10000 से 25000 रुपए के बीच रखना पड़ता है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और आरबीएल बैंक भी सेविंग अकाउंट्स पर 7 प्रितशत तक ब्याज देने वाले बैंकों की लिस्ट में शुमार हैं। इनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में आपको कम से कम 10000 रुपए का मिनिमम बैलेंस अकाउंट में रखना ही होगा। इसके अलावा आरबीएल बैंक मेंमिनिमम अकाउंट बैलेंस 2500 से लेकर 5000 रुपए तक रखा गया है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी इस लिस्ट में शामिल है और यह 7.5 प्रतिशत का रिटर्न सेविंग अकाउंट में जमा किए हुए पैसे पर देता है। अगर बात करें स्मॉल फाइनेंसिंग बैंक की तो, यह बैंक इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट दे रहा है। इसमें आप पैसे को जमा कर सकते हैं जिसमें फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह इंट्रेस्ट मिलता है और आप अपना पैसा कभी भी निकाल सकते हैं।
फेडरल बैंक एक ऐसा बैंक है जिसका इंटरेस्ट रेट काफी हाई है। अगर आप अपने पैसे को बिना फसे ज्यादा रिटर्न लेना चाहते हैं तो इसके सेविंग अकाउंट में जमा करवा सकते हैं। यह आपको सालाना 7.5 प्रतिशत का शानदार रिटर्न देता है। लेकिन आपको इस बैंक के अकाउंट में हर महीने कम से कम 5000 का एवरेज बैलेंस रखना ही पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications