नयी दिल्ली। पोस्ट ऑफिस बहुत सारी जमा योजनाएं ऑफर करता है, जो निवेशकों के बीच काफी पसंद की जाती हैं। इसकी असल वजह है सरकार की तरफ से समर्थन और सोवरेन गारंटी। इनमें से कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनमें आपको आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स बेनेफिट मिलता है। यानी सुरक्षा, शानदार रिटर्न और टैक्स बेनेफिट का ट्रिपल मुनाफा। यही वजह है कि कई निवेशक इन योजनाओं को अपने निवेश पोर्टफोलियो में रखना पसंद करते हैं। आपको शायद पता न हो कि सरकार का कौन सा मंत्रालय पोस्ट ऑफिस की ये योजनाएं चलाता है। जानकारी के लिए बता दें कि संचार मंत्रालय इन पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं को चलाता है। पोस्ट ऑफिस अपनी योजनाओं पर देने वाली सर्विसेज के बदले में कुछ चार्ज लेता है। आपके लिए इन चार्जेस के बारे में जानना जरूरी है।
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं :
- पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट (टीडी)
- पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट
- 5 वर्षीय पोस्ट ऑफिस रीकरिंग डिपॉजिट अकाउंट (आरडी)
- सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम
- पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट
- नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
- सुकन्या समृद्धि खाता
- किसान विकास पत्र
- 15 वर्षीय सार्वजनिक भविष्य निधि खाता (पीपीएफ)
पोस्ट ऑफिस लेता है ये चार्ज :
- डुप्लिकेट पासुबक जारी करने के लिए 50 रुपये का चार्ज
- किसी खाते के स्टेटमेंट जारी करवाने के लिए आपसे प्रत्येक मामले में 20 रुपये का शुल्क लिया जाएगा
- जमा रसीद जारी करने के लिए हर बार आपको 20 रुपये का भुगतान करना होगा
- खोए या कटे-फटे सर्टिफिकेट डिपॉजिटर्स के बदले पासबुक जारी करने के लिए प्रति रजिस्ट्रेशन 10 रुपये देने होंगे
- नॉमिनेशन रद्द करने या बदलवाने के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा
- खाता ट्रांसफर करने के लिए आपसे 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा
- बचत बैंक खाते में एक वर्ष में 10 पेज तक की चेकबुक जारी करने के लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। मगर इसके बाद 2 रुपये प्रति चेक का शुल्क लिया जाएगा।
- जमाकर्ता की तरफ से चेक के डिसोनर (अस्वीकृत) पर 100 रु का चार्ज लगेगा
सभी योजनाओं पर लगते हैं चार्ज
ये शुल्क एक या दो योजनाओं तक सीमित नहीं हैं। बल्कि (पीपीएफ), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस), सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई), किसान विकास पत्र (केवीपी), आदि बाकी योजनाओं पर भी ये शुल्क लगते हैं। वैसे इन पोस्ट ऑफिस के बहुत सारे फायदे भी हैं। जैसे बैंक की तरह पैसा जमा करने और कैश निकालने की निकलाने की सुविधा, नकद निकालने की सीमा पर कोई लिमिट नहीं, जमा राशि पर ब्याज मिलता है, बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज और साथ ही चेक और एटीएम फैसिलिटी मिलती है। इसकी 5 वर्षीय योजना पर ब्याज की ऊंची रेट मिलती है।
मोबाइल के जरिए मिलने वाली सुविधाएं
पोस्ट ऑफिस में आपका खाता है तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सिर्फ मिस कॉल के जरिये अपना बैलेंस जान सकते हैं। घर बैठे ऑनलाइन के अलावा आप मोबाइल से 8424054994 पर मिस्ड कॉल करके अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। जैसे ही आप इस नंबर पर मिस कॉल करेंगे तो आपके नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें आपके खाते में बैलेंस की जानकारी होगी। इसके अलावा आप अपनी पिछली 5 लेन-देन के बारे में जानना चाहते हैं तो ये भी आप सिर्फ अपने मोबाइल से एक मिस कॉल करके जान सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8424026886 पर मिस कॉल करके अपने खाते में हुए पिछली 5 लेन-देन की डिटेल हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications