New Year 2024 Rules: नया साल 2024 आने वाला है और कई ऐसे नियम हैं, जो 31 दिसंबर 2023 के बाद बदलने वाले हैं। इनमें कई ऐसे काम हैं जिन्हें 31 दिसंबर तक ही किया जाना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नियम के बारे में बता रहे हैं। ताकि आपको नए नियम की जानकारी हो जाए और साथ ही अगर आपने यह काम नहीं किए हैं, तो इन्हें 31 दिसंबर के पहले ही निपटा लें, नहीं तो बाद में आपको काफी परेशान होना पड़ सकता है। साथ ही हम साल 2023 के साथ खत्म होनी वाली जरूरी डेडलाइन की भी जानकारी दे रहे हैं।
1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने और बेचने के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। इसके अलावा डिमैट अकाउंट और म्युचुअल फंड्स में नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। अगर आपने इस समय तक अपना काम नहीं किया तो बाद में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आइए इन और ऐसे ही और कई नियमों के बारे में आपको बताते हैं।

म्युचुअल फंड्स में नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख
इस साल 2023 की आखिरी तारीख यानी 31 दिसंबर को म्युचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट के लिए नॉमिनी
घोषित करने की आखिरी तारीख है। 1 जनवरी 2024 तक अगर ये नहीं किया गया तो आपका म्युचुअल फंड और डीमैट अकाउंट फ्रीज किया जा सकता है। इससे पहले इस काम को पूरा करने की समय सीमा पहले 30 सितंबर तक थी। अगर आप ने किसी को नॉमिनी नहीं बनाया है, तो आप 1 जनवरी के बाद पैसे भी नहीं निकाल पाएंगे।
बंद कर दिए जाएंगो इनएक्टिव अकाउंट
आपको बताते चलें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने उन यूपीआई अकाउंट को बंद करने की बात कही है, जिनके द्वारा पिछले एक साल में किसी भी तरह का पेमेंट नहीं किया गया है। इसके अंतर्रगत गूगल-पे, पेटीएम फोन पर जैसे यूपीआई आईडी भी शामिल रहेंगी। इसलिए अगर आपने अब तक अपनी पुरानी यूपीआई आईडी का इस्तेमाल नहीं किया है, तो उसे 31 दिसंबर 2023 तक एक्टिवेट या इस्तेमाल कर सकते हैं।
आईटीआर दाखिल न करने पर लगेगा जुर्माना
इस फाइनेंशियल ईयर के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 है। अगर आपने अब तक नहीं किया है, तो इस तारीख तक आपको जुर्माने के साथ आयकर रिटर्न जमा कर देना है। 31 दिसंबर तक ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। देर से आईटीआर फाइल करने वालों को 5000 रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा। इसके अलावा अगर आपकी सैलरी 5000 रुपए से काम की है तो आपको 1000 रुपए तक की पेनाल्टी लगेगी।
1 जनवरी 2024 से बदलेगा सिम खरीदने का नियम
1 जनवरी 2024 के बाद से नया सिम कार्ड खरीदते हैं, तो उसके नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। अगर आप आपको 1 जनवरी के बाद नया सिम खरीदना है तो केवाईसी करना भी जरूरी होगा। बिना केवाईसी करवाए आपको सिम नहीं दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक आईडी पर लिमिटेड सिम देने का नियम भी 1 जनवरी के बाद से लागू कर दिया जाएगा। वहीं टेलीकॉम कंपनी ई-केवाईसी करेंगी।
बैंक लॉकर पर हस्ताक्षर होगा जरूरी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार संशोधित बैंक लॉकर समझौते पर हस्ताक्षर करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 फिक्स की गई है। अगर कोई ग्राहक दी गई डेडलाइन तक हस्ताक्षर नहीं करता है तो उसके लॉकर को बैंक के द्वारा फ्रीज कर दिया जाएगा। जिन कस्टमर ने 31 दिसंबर 2022 से या उसके पहले बैंक लॉकर कॉन्ट्रैक्ट जमा किया था उन्हें संशोधित कॉन्ट्रैक्ट साइन करके अपने बैंक की ब्रांच में जमा करना होगा। अगर कस्टमर ऐसा नहीं करता है तो उसके लॉकर को फ्रीज कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications