नई दिल्ली। जैसे जैसे त्यौहारी सीजन नजदीक आ रहा है, कंपनियों की तरफ से सेल की घोषणा होना शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने की है। फ्लिपकार्ट ने अपनी सालाना फ्लैगशिप सेल फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की तारीखों का ऐलान कर दिया है। फ्लिपकार्ट यह सेल 16 अक्टूबर 2020 से शुरू हो रही है। यह सेल 21 अक्टूबर तक चलेगी। 6 दिनों के इस सेल में काफी कम कीमत पर इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सेसरीज, फैशन, ब्यूटी, बेबी केयर, होम, किचन, फर्नीचर सहित तमाम प्रॉडक्ट्स खरीदने का मौक मिलेगा। इन सामानों की खरीद पर कंपनी की तरफ से कई तरह की छूट और ऑफर भी दिए जाएंगे। इनका लाभ उठाकर लोग काफी सस्ते में मोबाइल, टीवी जैसे सामान खरीद सकेंगे। कुछ प्रोडक्ट पर तो 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
खास लोगों को मिलेगा पहले खरीदारी का मौका
जिन लोगों के पास फ्लिपकार्ट प्लस की सदस्यता है, उनको एक दिन पहले ही इस सेल में खरीदारी का मौका मिलेगा। इसके अलावा इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को 10 फीसदी की इंस्टैंट छूट अलग से दी जाएगी। वहीं बजाज फिनसर्व सहित दूसरे बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर नो कास्ट ईएमआई का ऑप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा पेटीएम वॉलेट या पेटीएम यूपीआई से भुगतान करने पर कैशबैक भी दिया जाएगा।
स्मार्टफोन बंपर छूट पर लेने का मिलेगा मौका
फ्लिपकार्ट की बिग बिलयन डेज सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर अन्य इलेक्टॉनिक गैजेट्स में शानदार ऑफर मिलेंगे। इस सेल में बजट फोन से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन तक पर करीब 5000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। फ्लिपकार्ट की सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर अधिकतम 80 फीसदी तक छूट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सेल के दौरान एक्सचेंज ऑफर्स और रोज नई डील्स भी मिलेंगी।
70 हजार को मिलेगा रोजगार
फ्लिपकार्ट की बिग बिलयन डेज सेल में 6 दिनों के दौरान भारी मात्रा में खरीदारी होने की उम्मीद है। इसीलिए कंपनी ने करीब 70,000 से ज्यादा लोगों को हायर किया है। यह लोग खरीदारी में मदद के अलावा सामानों की जल्द से जल्द डिलिवरी को सुनिश्चत करेंगे। वहीं कपंनी ने फेस्टिव सीजन सेल को खास बनाने के लिए इस साल 850 शहरों में 50 हजार से ज्यादा किराना स्टोर्स को अपने साथ जोड़ा है। इससे लोग घरेलू सामान भी छूट के साथ खरीद सकेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications