Gold And Silver Price Today: आज सुबह मार्केट खुलने पर सोना अपने ऑल टाइम हाई लेवल 69,936 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि मार्केट खुलने से लेकर बंद होने तक सोने की कीमत में कुल 34 रुपए की गिरावट आई है और यह 69,902 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। वही यह मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर अब तक का सोने का ऑल टाइम हाई रेट है। इस समय भारत में तो तेज है ही वहीं अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर भी इसकी कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।
मार्केट खुलने के मुकाबले भले ही सोने के दामों में कमी आई हो, लेकिन यह कल की मार्केट के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले आज कहीं ज्यादा है। कल सोना 69,364 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, आज मार्केट बंद होते समय 24 से लेकर 14 कैरेट सोने की कीमतें ओपनिंग प्राइस के मुकाबले कम रही हैं।

जानिए कितने कैरेट सोने की क्या रही कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर बात करते हैं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट गोल्ड की तो यह 69,902 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि यह 69,936 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था।
इसके अलावा 99.5 की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की क्लोजिंग प्राइस 69,622 रुपए रही, जबकि यह 69,656 रुपए की कीमत पर खुला था।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
आज 22 कैरेट सोने की कीमत 64,030 पर बंद हुई, जो 64,061 रुपए पर खुला था।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 कैरेट सोने की कीमत में तेजी आई है। यह 52,452 रुपए की कीमत पर खुला था और मार्केट बंद होने पर भी इसकी कीमत 52,427 रुपए ही थी।
14 कैरेट गोल्ड की कीमत
वहीं 14 कैरेट सोना 40,893 रुपए के स्तर पर बंद हुआ जबकि इसकी ओपनिंग प्राइस 40,913 रुपए की थी।
जानिए सिल्वर प्राइस में आया कितना बदलाव
ओपनिंग प्राइस के मुकाबले बाजार बंद होने तक सिल्वर की कीमत में भी तेजी तर्ज की गई है। आज बाजार बंद होने तक चांदी 79,337 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा था। लेकिन मार्केट खुलने के दौरान यह 79063 रुपए की दर पर था। तो इस हिसाब से सिल्वर में तेजी देखने को मिली है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं सोने के दाम
अगर बात करें इंटरनेशनल मार्केट की तो इसमें सोना 6:34 बजे तक 2,288.99 अमेरिकी डॉलर प्रित औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान सोने की कीमतों में 10.15 डॉलर तक की गिरावट देखने को मिली है, जो की 0.44 प्रतिशत की गिरावट है।
एमसीएक्स पर किस रेट पर हो रहा है सोने का व्यापार
अगर आप बात कर रहे हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो इसमें सोने की व्यापार में आज माइनस 28 रुपए का चेंज देखने को मिला है। शाम के 6:39 तक एमसीएक्स गोल्ड की प्राइस 69,750 रुपए रही, जिसमें 0.04 प्रतिशत का चेंज देखने को मिला है।
वहीं अगर एमसीएक्स सिल्वर की बात की जाए तो 6:40 तक यह 79,520 रुपए प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 509 रुपए की तेजी देखने को मिली है और यह करीब 0.64 प्रतिशत का परिवर्तन है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications