टेलिकॉम कंपनियां ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में लगी रहती हैं। आप इस बात से पूरी तरह अवगत होंगे कि कुछ दिनों पहले कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की और रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में लगी रहती हैं। आप इस बात से पूरी तरह अवगत होंगे कि कुछ दिनों पहले कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की और रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हैं। सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स दूसरे के मुकाबले कम कीमत पर अपने ग्राहकों को ज्यादा बेनेफिट देने की कोशिश में लगे रहते हैं। भारतीय टेलिकॉम मार्केट में एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो तीन सबसे बड़े टेलिकॉम नेटवर्क हैं। ये तीनों कंपनियां अपने ग्राहकों को प्रीपेड प्लान में डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और एसएमएस आदि के फायदे देती हैं। अगर आप ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं, तो आप 3जीबी डेटा प्रति दिन का प्लान ले सकते हैं। तो चलिए आपको बता दें कि 3जीबी डेटा प्रति दिन के लिये कौन-सा प्लान ले सकते हैं।

रिलायंस जियो के 349 रु में 28 दिन वैधता
जियो 349 रुपये के प्लान में 3जीबी डेटा प्रति दिन दे रही है। इस प्लान की वैलेडिटी 28 दिन की है। इसमें जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल का ऑफर है। इसके अलावा दूसरे नेटवर्क पर फोन करने के लिये 1000 मिनट का नॉन जियो एफयूपी है। 100 एसएमएस प्रति दिन भी ऑफर में मौजूद है। जियो ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा। कुल डेटा 84जीबी है।
एयरटेल के 398 में 3 जीबी डेटा
एयरटेल के 398 रुपये के प्लान में आपको 3जीबी डेटा प्रति दिन मिलेगा। इस प्लान की वैलेडिटी 28 दिन है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल का ऑफर मिलेगा। इसके अलावा 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे। फास्टैग खरीदने पर आपको 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसमें Wynk Music पर आप फ्री में अनलिमिटेड म्यूजिक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एयरटेल Xstream App Premium का भी एक्सेस मिलेगा। Shaw Academy का फ्री में 4 हफ्तों का कोर्स भी मिलेगा। यहां आप फोटोग्राफी से लेकर म्यूजिक तक सीख सकते हैं।
वोडाफोन की 269 रु का प्लान
वोडाफोन आइडिया का 3जीबी डेटा प्रति दिन वाला कोई प्लान मौजूद नहीं है। हालांकि, एक प्लान है जिसमें आपको कुल 4जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की कीमत 269 रुपये है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications