सोने की कीमत में तेजी आई है। सोना आज महंगा हो गया। नए साल 2021 के पहले दिन एक जनवरी शुक्रवार को सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव अभी भी 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चल रहा है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी आई है। सोना आज महंगा हो गया। नए साल 2021 के पहले दिन एक जनवरी शुक्रवार को सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव अभी भी 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चल रहा है। साल के पहले दिन 1 जनवरी को सोना-चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिली। कल 31 दिसंबर को सोना 50202 पर बंद हुआ था। देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़त के साथ 50245 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 53 रु की तेजी के साथ 50298 रुपये पर बंद हुआ।

बात करें चांदी कि तो कल यानी 31 दिसंबर को चांदी 67383 पर बंद हुई थी। वहीं आज 1 जनवरी को चांदी 383 रुपये सस्ती होकर 67000 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 37 रु की गिरावट के साथ 66963 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50245 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50053 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46024 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37684 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के वायदा भाव में मामूली तेजी, चांदी की कीमतों में भी वृद्धि
सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में शुक्रवार को मामूली तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 49 रुपये यानी 0.10 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का दाम 50,151 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। साल के पहले कारोबारी सत्र में सोना 50,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था और बाद में इसमें और तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:20 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 118 रुपये यानी 0.17 फीसद की तेजी के साथ 68,223 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 68,105 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
लंबी अवधि में सोने में निवेश फायदे का सौदा
महामारी के टीके को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों से सोने के भाव वैश्विक स्तर पर गिर रहे हैं। इसके बावजूद मौजूदा निचले स्तर को देखते हुए सोना अगले एक साल में 57 हजार से 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। लंबी अवधि में सोने में निवेश फायदे का सौदा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार और अमेरिका-चीन में तनाव कम होने की उम्मीद से भी शेयरों की और रुझान बढ़ा है। जबकि सोने को लेकर रुझान कम हुआ है। ऐसे में सोने में निकट भविष्य में बहुत तेज उछाल की उम्मीद नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications