अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। ये बात सच है कि आज के समय में क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ गया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। ये बात सच है कि आज के समय में क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ गया है। इन दोनों कार्डों को लेकर चलने पर नकदी रखने की झंझट से छुटकारा रहता है। क्रेडिट और डेबिट कार्ड का करते है इस्तेमाल तो इन बातों का रखें ध्यान ये भी पढ़ें

लेकिन जितनी तेजी से इन दोनों के इस्तेमाल में इजाफा हुआ है उतनी ही तेजी से इससे जुड़े फ्रॉड की खबरें भी इन दिनों सामने आ रही हैं। लेकिन आप कहीं जा रहे हों और आपका डेबिट और क्रेडिट कार्ड खो जाए तो ऐसी स्थिति में आप सबसे पहले क्या करेंगे। ऐसे में आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि इस स्थिति में हड़बड़ाने के बजाए आपको क्या करना चाहिए।
तुरंत करें अपने कार्ड को ब्लॉक
अगर आपका क्रेडिट कार्ज खो जाए या चोरी हो जाए तो तत्काल समय बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। एक खोए हुए क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल पलक झपकते कैश निकालने में किया जा सकता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, बैंक या कंपनी को इसकी जानकारी तुरंत दें और इसे ब्लॉक कराएं। आपको सबसे पहले अपने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपना कार्ड ब्लॉक कराना चाहिए। बस कस्टमर केयर के नंबर को अच्छी तरह से वेरिफाई कर लें। इसके अलावा आप नेटबैंकिंग के जरिए या फिर बैंक की ओर से दिए गए एसएमएस फॉर्मेट में मैसेज कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक के ब्रांच पर जाकर भी अपना कार्ड ब्लॉक करवा सकते हैं।
पुलिस में करें शिकायत
इसके बाद आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। एफआईआर की कॉपी आपके लिए प्रूफ की तरह काम करेगी। यह कॉपी बैंक में डुप्लीकेट कार्ड के लिए अप्लाई करते हुए काम आएगी। इसके अलावा आप ड्राइविंग लाइसेंस, व्हीकल रजिस्ट्रेशन वगैरह के वक्त भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही कार्ड खोने के कुछ महीनों तक अपने कार्ड का स्टेटमेंट चेक करते रहें। ऐसे में अगर कोई ऐसा ट्रांजैक्शन होता है, जो आपने नहीं किया तो आप तुरंत बैंक से शिकायत कर सकते हैं। अब आपको अपने बैंक या कंपनी से नए कार्ड जारी करने के लिए रिक्वेस्ट डालना होता है। बैंक या कंपनी आपसे चोरी के प्रमाण के रूप में एफआईआर की कॉपी मांग सकता है और मामूली चार्ज के पेमेंट पर एक नया कार्ड जारी करता है।
कार्ड प्रोटेक्शन प्लान का भी ले सकते हैं फायदा
अगर आप ज्यादा कार्ड रखते है तो खोने और चोरी होने का डर बना रहता है। ऐसे में अच्छा तो ये होगा कि जितने कार्ड्स की जरूरत है उतनी ही साथ रखें। बता दें कि अपने सभी कार्ड के रिकॉर्ड यानी बैंक अकाउंट नंबर, एक्सपायरी डेट, कॉलसेंटर/हेल्पलाइन नंबर याद रखें, ताकि कार्ड खोने के बाद जरूरत पड़ने पर आप कार्ड इस्तेमाल कर सकें। बैंक से फोन पर कॉल करते हुए अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड के नंबर, वन-टाइम-पासवर्ड, सीवीवी नंबर वगैरह शेयर न करें। अपने कार्ड को बैंक के मोबाइल ऐप से टेम्पोरेरली ब्लॉक कर लें। इसके अलावा आप कुछ बैंकों की ओर से दिए जाने वाले कार्ड प्रोटेक्शन प्लान भी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications