
What is the atmosphere in the country regarding the note of 2000 rupees: 2000 रुपये के नोट को लेकर जहां ब्लैक मनी वाले परेशान घूम रहे हैं, वहीं क्रियेटिव कारोबारी इसे बिजनेस बढ़ाने का जरिया बना रहे हैं। आइये जानें कि देश में 2000 रुपये के नोट को लेकर क्या क्या हो रहा है।
दिल्ली के जीटीबी नगर के एक कारोबारी ने 2000 रुपये के नोट को लेकर एक ऑफर ही लांच कर दिया है। इस कारोबार ने अपनी दुकान पर बोर्ड टांग दिया है कि 2000 रुपये के नोट से खरीदारी करने पर 2100 रुपये का सामान मिलेगा। इस ऑफर का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।
कई यूजर ने इस ऑफर पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि अगर आरबीआई अपने को ज्यादा होशियार समझता है, यह सही नहीं है। दिल्ली के लोग उससे भी ज्यादा होशियार हैं।
इसके अलावा देश के ज्यादातर पेट्रोल पंप पर भी 2000 रुपये के नोट से ईंधन की खरीद बढ़ गई है। लोग यहां भी अपने 2000 रुपये के नोट खर्च कर रहे हैं। कई पेट्रोल पंप वालों के पास इतना भी खुल्ला रुपये नहीं है कि वह 2000 रुपये के नोट पर खुदरा कर सकें।
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोशिएशन के अनुसार सामान्य दिनों में ऑनलाइन पेमेंट जो 40 फीसदी था, वह अब गिरकर 10 फीसदी पर आ गया है। उसकी जगह पर 2000 रुपये के नोट पर पेमेंट ज्यादा आ रहा है।
वहीं कल जोमैटो ने कल बताया था कि उसको कैश ऑन डिलवरी के ऑर्डर पर ज्यादातर भुगतान 2000 रुपये के नोट पर मिल रहा है। भुगतान का प्रतिशत 2000 रुपये के नोट का करीब 70 फीसदी है।

कई जगह 2000 रुपये के नोट को चलाने में भगवान की मदद भी लेने की बात सामने आई है। कई मंदिरों में 2000 रुपये के नोट में चढ़ावा आने लगा है। ऐसा कई मंदिरों में होने की बात सामने आई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications