नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप-10 में से 9 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते 2,30,219.82 करोड़ रुपये बढ़ी है। इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ एचडीएफसी बैंक को रहा है। वहीं बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,278.99 अंक यानी 5.75 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुआ। बीते सप्ताह टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर 9 अन्य की मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 68,430.18 करोड़ रुपये बढ़कर 7,19,948.29 रुपये पर पहुंच गया।

जानिए किन कंपनियों को हुआ फायदा
बीते हफ्ते एचडीएफसीकी मार्केट कैप 38,484.05 करोड़ रुपये बढ़कर 3,83,771.94 करोड़ रुपये हो गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 34,892.98 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,05,629.04 करोड़ रुपये हो गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप में 33,649.7 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी होने से यह 3,39,980.79 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 22,489.7 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,74,242.93 करोड़ रुपये हो गई। टीसीएस की मार्केट कैप 16,285.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,16,239.59 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 8,810.72 करोड़ रुपये बढ़कर 2,45,363.69 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,169.03 करोड़ रुपये बढ़कर 4,92,067.57 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज की मार्केट कैप 2,008.11 करोड़ रुपये के बढ़कर 2,30,824.35 करोड़ रुपये हो गई।
सिर्फ रिलायंस को हुआ नुकसान
बीते हफ्ते केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप घटी। यह मार्केट कैप 17,141.77 करोड़ रुपये घटकर 13,72,017.43 करोड़ रुपये रह गई।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
हालांकि मार्केट कैप घटी है, लेकिन देश की टॉप10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी पहले स्थान पर कायम है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्लोलॉजीज का स्थान रहा।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications